बाल झड़ने की समस्या ना सिर्फ महिलाओं में हो रही है बल्कि पुरूष भी इस परेशानी से उतने ही परेशान हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए लोग आए दिन कोई ना कोई उपाय अपनाते रहते हैं। इसके बावजूद भी हेयरफॉल रुकने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर बने कुछ खास मास्क के बारे में जिनकी मदद से आप बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
2 of 5
hair fall
- फोटो : social media
बालों के लिए दही और नींबू से बना हेयर मास्क काफी हद तक अच्छा होता है। इसके लिए आपको 3-4 चम्मच दही और उसमें 1 और 2 नींबू के रस को मिलाए। दही और नींबू को मिक्स करने के बाद बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा आप सप्ताह में दो बार करें। बाल मेें मास्क लगाने के बाद आप इसे 2 से 3 घंटे तक रखें। उसके बाद ठंडे पानी से सिर धो लें। लगातार दो से तीन सप्ताह तक ऐसा करने से आपको खुद फर्क महसूस होने लगेगा।
3 of 5
hair fall
- फोटो : social media
बालों को मजबूत और चमत्कार बनाने में शहद का बहुत बड़ा योगदान है। यह हमारे बालों को शाइनी के साथ-साथ कोमल भी बनाता है। शहद को बालों के जड़ में लगाने के कुछ घंटों तक पॉलिथीन लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से बालों को सफ कर लें।
4 of 5
hair fall
- फोटो : social media
अंडा का हेयर मास्क
अंड़े से बना हुआ मास्क आपके हेयरफॉल को कम करने में मदद करता है और बालों को मजबूत भी बनाता है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले अंड़े में से उसकी सफेदी को अलग कर लें फिर उसमें कुछ बूंद ऑलिव ऑयल की मिक्स करें। अब इस मास्क को बालों की जड़ों में लगाकर करीब दो घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करना होगा। कुछ दिनों बाद आपको खुद राहत महसूस होने लगेगी।
5 of 5
hair fall
- फोटो : social media
केला ना सिर्फ हमारे पेट के लिए लाभदायक है बल्कि यह हमारे स्किन और हेयर के लिए भी फायदेमंद होता है। बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले से हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरे में पके हुए केले लें। उसमें थोड़ा सा नींबू और ऑलिव ऑयल मिलाएं। आपका मास्क बनकर तैयार है। इस मास्क को बालों में कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें फिर नार्मल पानी से सिर धो लें। यह मास्क आपके बालों की ग्रोथ के साथ-साथ उन्हें हेल्दी और खूबसूरत बनाता है।