फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादी-नानी के नुस्खे अपनाकर ये हीरोइनें बनीं खूबसूरत, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को छूती तक नहीं

Tue, 05 Feb 2019 03:14 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Tue, 05 Feb 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
From Kareena to Sara Ali Khan: Beauty secrets of Bollywood divas
bollywood collage

बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती को देख हर लड़की मन ही मन उनके जैसी स्किन के सपने बुनने लगती है। अगर आप सोचती हैं कि इसके लिए वे महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए ये एक्ट्रेस घरेलू नुस्खे आजमाती हैं।

From Kareena to Sara Ali Khan: Beauty secrets of Bollywood divas
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

करीना कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर का। अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए करीना मक्खन या बादाम के तेल में दही मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। इसके अलावा अपने बालों में वह हफ्ते में कम से कम 2-3 बार बादाम का तेल लगाना पसंद करती हैं, जिससे उनके बाल मजबूत और शाइनी बने रहें।


 
From Kareena to Sara Ali Khan: Beauty secrets of Bollywood divas
deepika padukone
दीपिका पादुकोण
एक इंटरव्यू में दीपिका ने इस बात का खुलासा किया था कि वह हफ्ते में एक बार बालों की नारियल तेल से मसाज करती हैं। इसके अलावा वह टैनिंग साफ करने के लिए भी इसे ही इस्तेमाल करती हैं। सुंदर दिखने के लिए वह दिनभर में खूब सारा पानी पीती हैं। पानी पीने से त्वचा में निखार आता है और स्किन हाइड्रेट बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
From Kareena to Sara Ali Khan: Beauty secrets of Bollywood divas
Alia Bhatt new vanity van - फोटो : instagram

आलिया भट्ट
आलिया अपने दिन की शुरुआत हर्बल फेस पैक से करती हैं। इसके लिए वह शहद में पपीता या संतरे के पाउडर को मिलाकर लगाती हैं। इसके बाद वह कोई हल्का जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा आलिया रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीती हैं क्योंकि यह उनकी त्वचा को हाइड्रेट, साफ और toxin फ्री रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
From Kareena to Sara Ali Khan: Beauty secrets of Bollywood divas
Janhvi Kapoor - फोटो : twitter

जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर को देखकर उनकी मां श्रीदेवी की यादें ताजा हो जाती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए वह किसी केमिकल्स युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती। वह अपनी मां यानी श्रीदेवी द्वारा बताए गए होममेड ब्यूटी टिप्स को ही फॉलो करती हैं। स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए वह बचे हुए फ्रूट्स से स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं और चंदन पाउडर से बना होममेड मास्क लगाती हैं। अपने बालों को लंबे और मजबूत बनाए रखने के लिए वह अंडा, बीयर और मेथी लगाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed