Skin Care Tips: आजकल बाजार में मिलने वाले महंगे फेसवॉश में केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कुछ समय बाद त्वचा रूखी, बेजान या संवेदनशील हो सकती है। ऐसे में कई लोग नेचुरल और सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं।
{"_id":"6979c65af0d5a788f7083871","slug":"home-remedy-for-face-wash-at-home-face-wash-nahi-hai-to-chehre-ko-kaise-saaf-karen-disprj-2026-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DIY Face Wash: महंगे फेसवॉश को कहें बाय-बाय और चेहरा धोने में इस्तेमाल करें ये चीजें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
DIY Face Wash: महंगे फेसवॉश को कहें बाय-बाय और चेहरा धोने में इस्तेमाल करें ये चीजें
Wed, 28 Jan 2026 04:08 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:08 PM IST
सार
Skin Care Tips: अगर महंगे फेसवॉश इस्तेमाल करके थक गए हैं और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां आपको फेसवॉश के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महंगे फेसवॉश को कहें बाय-बाय और चेहरा धोने में इस्तेमाल करें ये चीजें
- फोटो : Adobe stock
बेसन
- फोटो : Adobe stock
बेसन
- बेसन एक बेहतरीन नेचुरल क्लेंजर है, जो चेहरे से गंदगी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद नेचुरल एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन को साफ करते हैं और स्किन टोन को बेहतर बनाते हैं।
- फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेसन में थोड़ा सा पानी, गुलाबजल या दूध मिलाकर पतला पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को गीले चेहरे पर लगाएं और 1–2 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें, फिर सामान्य पानी से धो लें।
- ये खासतौर पर ऑयली और नॉर्मल स्किन के लिए फायदेमंद है।
शहद
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहद
- शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
- ये त्वचा की नमी को बनाए रखता है और उसे सॉफ्ट बनाता है।
- फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा सा शुद्ध शहद हथेलियों में लें, गीले चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और 1 मिनट बाद पानी से धो लें।
- ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध
- फोटो : freepic
दूध
- कच्चा दूध चेहरे को गहराई से साफ करने के साथ-साथ उसे पोषण भी देता है।
- इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को नैचुरल ग्लो देता है।
- दूध को फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए कॉटन बॉल को कच्चे दूध में भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथों से साफ करें, फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
- ये ड्राई और डल स्किन के लिए खासतौर पर अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
मुल्तानी मिट्टी
- फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी
- मुल्तानी मिट्टी ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए सबसे अच्छा घरेलू क्लेंजर मानी जाती है।
- यह चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोख लेती है, पोर्स को साफ करती है और त्वचा को ठंडक पहुंचाती है।
- फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल या सादा पानी मिलाकर पतला घोल बनाएं।
- इसे चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और सूखने से पहले धो लें।