{"_id":"64d9a974daa95dd987088bb6","slug":"henna-hair-benefits-in-hindi-benifit-of-mehendi-in-hair-care-2023-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: बेहद फायदेमंद होता है सिर पर मेहंदी लगाना, डैंड्रफ कम करने से लेकर बालों को मजबूत बनाती है हिना","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: बेहद फायदेमंद होता है सिर पर मेहंदी लगाना, डैंड्रफ कम करने से लेकर बालों को मजबूत बनाती है हिना
Henna Hair Benefits: ये बात किसी से छिपी नहीं हैं कि भारत देश में मेहंदी का कितना महत्व है। जब भी कोई शुभ काम होता है तो महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी हाथों के अलावा बालों में भी लगाई जाती है। वैसे तो बालों में मेहंदी वो लोग लगाते हैं, जिनके बाल सफेद हो गए हैं। बालों में सफेदी को छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि बालों का रंग बदलने के साथ-साथ ये बालों से संबंधित कई परेशानियों में लाभदायक है।
अगर बात करें इसके फायदे की तो मेहंदी बालों को मजबूत, घना बनाने के साथ-साथ चमकदार भी बनाती है। कई लोग बालों में मेहंदी लगवाने से घबराते भी हैं। ऐसे में आपके इस डर को हम खत्म करने जा रहे हैं। आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं बालों में मेहंदी लगाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। अगर आप मेहंदी अपने बालों में नियमित रूप से लगाएंगे तो आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा।
2 of 5
Hair Care
- फोटो : istock
बालों को बनाती है स्वस्थ
अगर आप नियमित रूप से बालों में मेहंदी लगाएंगे तो इससे आपके बाल स्वस्थ बनेगें। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप आराम से महीने में दो बार मेहंदी का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं। अगर आप बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं तो मेहंदी को आंवला-पीसे हुए पानी में दो घंटे तक भिगोकर रखें और स्कैल्प के साथ बालों पर लगाएं। ये आपको जरूर फायदा पहुंचाएगा।
3 of 5
hair
- फोटो : pixabay
बालों को करता है कंडीशनर
बालों के लिए मेहंदी एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। मेहंदी के रेगुलर इस्तेमाल से बालों में जरूरी मॉइश्चराइजर बना रहता है। इससे बाल काफी सिल्की बने रहते हैं। इसके इस्तेमाल के बाद आपको ज्यादा केमिकल वाले कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hair colour
- फोटो : Istock
सफेद बालों को छिपाता है
अगर आप बालों में नियमित रूप से मेहंदी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके सफेद बाल छिप जाएंगे। सफेद बालों पर मेहंदी लगाने के लिए आपको बस मेहंदी का पेस्ट बनाकर बालों में लगाना है। कुछ देर मेहंदी लगाने के बाद बालों को धो दें। इससे सफेद बाल छिप जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
dandruff
- फोटो : Getty Images
डैंड्रफ करे ठीक
अगर आप सिर पर होने वाले डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसमें मेहंदी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको बस मेथी के दानों को रात भर भिगो कर रखना है। सुबह इसको पीस कर गुनगने सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियों के साथ मिलाएं। इसे ठंडा होने के बाद छान लें और अपने बालों में लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।