Heat Rash Remedy: चिलचिलाती गर्मी में घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी तुरंत राहत
इस चिलचिलाती गर्मी से अगर आपके शरीर में भी घमौरियां हो गई हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
ठंडे पानी से नहाना
घमौरियों से राहत पाने के लिए दिन में दो बार ठंडे पानी से जरूर नहाएं। ठंडे पानी से नहाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं, जो हीट रैश में काफी आराम पहुंचाते हैं। ध्यान रखें कि अगर आप नहाते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे परेशानी कई गुना बढ़ सकती है।
शहद का करें इस्तेमाल
शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो घमौरियों में आराम पहुंचाते हैं। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर घमौरियां हो गई हैं तो प्रभावित त्वचा पर शहद लगाएं। इससे जलन से राहत मिलेगी।
नारियल का तेल पहुंचाएगा राहत
अगर सोने से पहले आप नियमित रूप से त्वचा पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे हीट रैश से राहत मिलेगी। इसमें पाए जाने वाले तत्व त्वचा पर होने वाली जलन से खुजली से भी राहत दिलाएंगे।
पहनें सूती कपड़े
इस चिलचिलाती गर्मी में अगर आप सूती कपड़े पहनेंगे, तो आपको घमौरियों से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस मौसम में सिंथेटिक, पॉलिस्टर, रेयॉन और जॉर्जेट आदि फैब्रिक पहनने से बचे। इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।