फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Spa Care Tips: गर्मी के मौसम में करा रही हैं हेयर स्पा तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें

Sat, 12 Apr 2025 04:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 12 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

गर्मियों में हेयर स्पा कराते समय कुछ टिप्स को अपनाने से बाल हेल्दी और चमकदार दिखेंगे। साथ ही स्पा का फायदा भी लंबे समय तक बना रहेगा। इस लेख में जानिए गर्मी के मौसम में हेयर स्पा कराते वक्त किन बातों का ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Hair Spa Care Tips for the Summer Season Garmi mein hair spa karate samay in baaton ka dhyaan rakhen
हेयर स्पा कराते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe

Hair Spa Care Tips in Summer: गर्मियों में बालों को धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और उमस से बहुत नुकसान पहुंचता है। ऐसे में हेयर स्पा कराना बालों को पोषण और आराम देने के लिए एक अच्छा उपाय है। हेयर स्पा बालों की डीप कंडीशनिंग का काम करता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है और उनकी खूबसूरती बढ़ती है। बालों की जड़े मजबूत होती है साथ ही बाल झड़ना भी कम हो सकते हैं। लेकिन अगर आप गर्मियों में हेयर स्पा करा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके। गर्मियों में हेयर स्पा कराते समय कुछ टिप्स को अपनाने से बाल हेल्दी और चमकदार दिखेंगे। साथ ही स्पा का फायदा भी लंबे समय तक बना रहेगा। इस लेख में जानिए गर्मी के मौसम में हेयर स्पा कराते वक्त किन बातों का ध्यान रखें। 


 

Hair Spa Care Tips for the Summer Season Garmi mein hair spa karate samay in baaton ka dhyaan rakhen
बालों को धूप से बचाएं - फोटो : Adobe

बालों को धूप से बचाएं

हेयर स्पा के बाद बालों की जड़ें और स्कैल्प बेहद सेंसिटिव हो जाती हैं। ऐसे में धूप में सीधा बाहर निकलना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। कोशिश करें कि हेयर स्पा के बाद कम से कम 24 घंटे तक तेज धूप से बचें।

स्कैल्प को क्लीन रखें

गर्मी में पसीना और धूल के कारण स्कैल्प में गंदगी जमा हो जाती है, जिससे हेयर स्पा का असर कम हो सकता है। स्पा से पहले बालों को हल्के शैम्पू से धोकर साफ करना जरूरी है।

Hair Spa Care Tips for the Summer Season Garmi mein hair spa karate samay in baaton ka dhyaan rakhen
हेयर स्पा के तुरंत बाद न धोएं बाल - फोटो : Adobe stock

ओवर-स्टीम से बचें

गर्मी के मौसम में पहले से ही शरीर का तापमान बढ़ा होता है। ऐसे में हेयर स्पा के दौरान ज़्यादा देर तक स्टीम लेना स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है। स्टीम हमेशा सीमित समय तक ही लें।

हेयर स्पा के तुरंत बाद न धोएं बाल

हेयर स्पा के बाद बालों को कम से कम 24 घंटे तक न धोएं, ताकि इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स का पूरा असर हो सके और बालों को पूरा पोषण मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Spa Care Tips for the Summer Season Garmi mein hair spa karate samay in baaton ka dhyaan rakhen
हल्के और प्राकृतिक उत्पाद का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
हल्के और प्राकृतिक उत्पाद का इस्तेमाल

गर्मियों में हेयर स्पा के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का चुनाव करें जो केमिकल फ्री हों और जिन में एलोवेरा, आंवला, ब्राह्मी, हिबिस्कस जैसे ठंडक देने वाले तत्व मौजूद हों।

 
विज्ञापन
Hair Spa Care Tips for the Summer Season Garmi mein hair spa karate samay in baaton ka dhyaan rakhen
ज्यादा हेयर स्पा न कराएं - फोटो : Adobe stock


ज्यादा हेयर स्पा न कराएं

गर्मी में बालों को बार-बार स्पा कराने से उनका प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। जिसे बाल सुंदर और मजबूत होने के बजाए कमजोर और रूखे हो सकते हैं। ध्यान रखें महीने में एक बार हेयर स्पा कराना पर्याप्त होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed