फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dark Neck Remedies: गर्दन पर काले घेरे हैं तो इन नुस्खों से पाएं निजात, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Sat, 12 Apr 2025 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 12 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

यदि आपक गर्दन पर भी काले घेरे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Dark Neck Remedies Get Rid of Black Patches on Neck Skin Care Tips in Hindi
गर्दन पर काले घेरे हैं तो इन नुस्खों से पाएं निजात - फोटो : Adobe stock

Dark Neck Remedies: लोग खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे, हाथ और पैरों का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन वो अक्सर अपनी गर्दन का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इसी वजह से गर्दन पर कालापन जमने लगता है। इस कालेपन को दूर करने के लिए वैसे तो बाजार में काफी तरह की क्रीम आती हैं, लेकिन ये हर किसी को सूट नहीं करती हैं।



इसी के चलते हम आपको यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको आप एक बार आजमा कर देख सकते हैं। इन नुस्खों का असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। 

Dark Neck Remedies Get Rid of Black Patches on Neck Skin Care Tips in Hindi
नींबू और शहद का पैक - फोटो : Freeepik.com

नींबू और शहद का पैक

इस पैक का इस्तेमाल तभी करें, जब आपको नींबू का रस सूट करता हो, क्योंकि नींबू के रस में पाए जाने वाले एसिडिक तत्व एलर्जी का कारण बन सकते हैं।  

Dark Neck Remedies Get Rid of Black Patches on Neck Skin Care Tips in Hindi
नींबू और शहद का पैक - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अपनी गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे के लिए ऐसे ही इस पैक को लगा रहने दें और फिर धो लें। दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करें और फिर इसका असर देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dark Neck Remedies Get Rid of Black Patches on Neck Skin Care Tips in Hindi
बेसन, हल्दी और दही का पैक - फोटो : Adobe stock
बेसन, हल्दी और दही का पैक

इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों में 2 चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच हल्दी, और 1 चम्मच दही सबसे अहम है।
विज्ञापन
Dark Neck Remedies Get Rid of Black Patches on Neck Skin Care Tips in Hindi
बेसन, हल्दी और दही का पैक - फोटो : Adobe stock
इसे बनाने के लिए एक कटोरी में सभी चीजो को एक कटोरी में मिक्स कर लें। इसके बाद इसे गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। गर्दन पर लगाने के बाद इसे आधे घंटे ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। इससे भी आपकी गर्दन खिल उठेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed