फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Removal Tips: कैसे रिमूव करें अपर लिप्स के हेयर? जानें सही तरीका

Sun, 04 Jun 2023 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 04 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

अपर लिप्स हेयर रिमूव करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आज के लेख में हम आपको अपर लिप्स के हेयर रिमूव करने का सही तरीका बताएंगे। 

विज्ञापन
Hair Removal Tips Know Easy Tips to Remove Upper Lips Hair at Home
upper lips - फोटो : upper lips

Hair Removal Tips: खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां काफी मेहनत करती हैं। लड़कियां अपने मेकअप से लेकर ड्रैसिंग तक का खास ध्यान रखती हैं। उनकी खूबसूरती में शरीर के अनचाहे बाल बेहद अजीब लगते हैं। ऐसे में हर लड़की वैक्सिंग और थ्रेडिंग की सहायता से इन अनचाहे बालों को रिमूव करती है। हाथ-पैर के बाल रिमूव करना बेहद आसान होता है, मुश्किल सामने आती है फेशियल हेयर को रिमूव करने में।



दरअसल, चेहरे की स्किन काफी नाजुक होती है। ऐसे में स्किन पर  वैक्सिंग और थ्रेडिंग दोनों ही करने पर काफी परेशानी होती है। खास कर जब अपने अपर लिप्स के हेयर रिमूव किए जाते हैं तो ये काफी दर्दनाक होता है। आज के लेख में हम आपको अपर लिप्स के हेयर को रिमूव करने के कई तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को अपनाने के लिए आपको इनकी सही प्रक्रिया के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ताकि इससे आपको कोई नुकसान ना हो। 

Hair Removal Tips Know Easy Tips to Remove Upper Lips Hair at Home
upper lips - फोटो : istock

इस्तेमाल करें हेयर रिमूवल क्रीम

अपने लिप्स रिमूव करने के लिए आप हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज के समय में बाजार में कई तरीके की हेयर रिमूवल क्रीम मिलती हैं। इन्हे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस अपने अपर लिप्स पर क्रीम लगाना है फिर 5 मिनट बाद इसे स्पैचुला का उपयोग करके हटा दें। ऐसा करने से आपको बिल्कुल दर्द नहीं होगा। 

Hair Removal Tips Know Easy Tips to Remove Upper Lips Hair at Home
upper lips - फोटो : istock

लेजर ट्रीटमेंट से कराएं रिमूव

अगर आप परमानेंट हेयर रिमूव कराना चाहती हैं तो लेजर ट्रीटमेंट का सहारा ले सकती हैं। इस ट्रीटमेंट में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Removal Tips Know Easy Tips to Remove Upper Lips Hair at Home
upper lips - फोटो : istock

वैक्सिंग

अगर आप अपर लिप्स के लिए वैक्सिंग का सहारा लेने का सोच रहीं हैं तो किसी प्रोफेशनल की ही मदद लें क्योंकि चेहरे की स्किन काफी सेंसटिव होती है। ऐसे में एलर्जी होने की संभावना काफी ज्यादा होती है।

विज्ञापन
Hair Removal Tips Know Easy Tips to Remove Upper Lips Hair at Home
upper lips - फोटो : istock

प्लकिंग

घर पर अपर लिप्स के करते वक्त ज्यादातर महिलाएं प्लकिंग ही करती हैं। इसे करते वक्त आपको बस अपनी स्किन को टाइट रखनी है, फिर चिमटी से बालों को पिंच करते हुए, बालों के विकास की दिशा में तेजी से खींचना है। ऐसा करने के बाद आप स्किन पर नारियल का तेल जरूर लगा लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed