फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Growth Tips: नहीं बढ़ रही है बालों की लंबाई तो अपनाएं ये नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Mon, 24 Mar 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Mar 2025 09:53 AM IST
सार

यदि आपके बालों की ग्रोथ भी रुक गई है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपने बालों को लंबा कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Hair Growth Tips How to Increase Hair Length Faster Remedies Balon KI Lambai Kaise Badhaye
नहीं बढ़ रही है बालों की लंबाई तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Hair Growth Tips: आज के समय में लोग अपने बालों का ध्यान रखने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। इसके लिए वो महंगे-महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट लेते हैं तो वहीं बहुत से लोग महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि इन सब के बावजूद बालों की लंबाई नहीं बढ़ती है।


इसी के चलते यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाने के बाद आपके बालों की लंबाई बढ़ सकती है। ये नुस्खे न सिर्फ बालों की लंबाई बढ़ाने में काम आते हैं, बल्कि इसकी वजह से ही बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। 
Hair Growth Tips How to Increase Hair Length Faster Remedies Balon KI Lambai Kaise Badhaye
प्याज का रस और नारियल का तेल आएगा काम - फोटो : Freepik.com

प्याज का रस और नारियल का तेल आएगा काम

बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए आप प्याज के रस और नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस दो चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच नारियल का तेल मिक्स करना है। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उंगलियों की मदद से इसे बालों की सतह पर लगाएं। एक घंटे इस मिश्रण को बालों की सतह पर लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। 

Hair Growth Tips How to Increase Hair Length Faster Remedies Balon KI Lambai Kaise Badhaye
मेथी पाउडर और आंवला कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

मेथी पाउडर और आंवला कर सकते हैं इस्तेमाल

इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को न सिर्फ जड़ से मजबूत बनाते हैं, बल्कि नए बालों को उड़ने में भी सहायक होते हैं। इससे सफेद बालों की समस्या भी कम होती है। इसके इस्तेमाल के लिए सिर्फ 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच मेथी पाउडर को एक कटोरी में मिक्स करें। इसमें एक चम्मच दही डालकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों की सतह पर सही से लगाएं। इससे भी आपके बाल काफी ज्यादा मजबूत बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Growth Tips How to Increase Hair Length Faster Remedies Balon KI Lambai Kaise Badhaye
अंडे का हेयर मास्क - फोटो : Adobe stock

अंडे का हेयर मास्क

यदि आपको अंडे से किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है तो आप अंडे का हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल करना काफी आसान है, और ये बालों के लिए काफी लाभदायक भी है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको अंडे को आधा कप दही में मिक्स करना है। इसके बाद इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने बालों पर अप्लाई कर लें। इससे बाल जड़ से मजबूत होंगे और उनकी लंबाई भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Hair Growth Tips How to Increase Hair Length Faster Remedies Balon KI Lambai Kaise Badhaye
नीम के पत्ते करें इस्तेमाल - फोटो : freepik.com
नीम के पत्ते करें इस्तेमाल

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए यदि पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो ये नुस्खा आप फ्री में आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस नीम के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबालना है। पत्तों को उबालकर पानी को ठंडा करें और फिर उसी पानी से अपने बालों को धो लें। इससे भी बालों की लंबाई बढ़ने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही इस पानी से बाल धोे से रूसी जैसी परेशानी भी दूर होती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed