फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: घर पर केराटिन करके बचाएं हजारों रुपये, जानें इसका सही तरीका

Thu, 24 Aug 2023 03:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 24 Aug 2023 03:36 PM IST
सार

आप हमारी बताई हुई विधि से घर पर ही केराटिन कर सकते हैं, इससे आपके हजारों रुपये बच जाएंगे। 

विज्ञापन
Hair Care how to do keratin at home homemade keratin hair mask
keratin

Hair Care: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिन्हें काले, मजबूत और शाइनी बाल पसंद नहीं होंगे लेकिन बढ़ते प्रदूषण की वजह से बाल काफी डल और डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में इन बालों को नेचुरल तरह से खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं, इन ट्रीटमेंट में केराटिन भी शामिल है। ये एक ऐसा ट्रीटमेंट ही, जिसको कराने से बालों की नेचुरल खूबसूरती बरकरार रहती है। हालांकि इसे कराने में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।



जी हां, केराटिन ट्रीटमेंट में बालों की लंबाई के अनुसार पैसे लगते हैं। इसकी शुरुआत ही 4 हजार से होती है। ऐसे मे अगर आपका केराटिन कराने का मन है, लेकिन आपके पास पैसे नहीं हैं तो ये लेख आपके लिए है। दरअसल, आज के लेख में हम आपको घर पर ही केराटिन करना सिखाएंगे, ताकि आपको घर पर ही पार्लर जैसा रिज्लट मिल जाए। घर पर केराटिन करने में आपका समय और पैसा दोनों बचेंगे। 

Hair Care how to do keratin at home homemade keratin hair mask
keratin

क्या होता है केराटिन ट्रीटमेंट

आपको बता दें कि जब बालों में प्रोटीन की मात्रा खत्म होने लगती है, और उस वजह से बाल डैमेज होने लगते हैं तो महिलाएं केराटिन ट्रीटमेंट कराती हैं। इस ट्रीटमेंट में बालों पर एक क्रीम की लेयर लगाई जाती है, जिसे बालों पर अच्छे से लगाया जाता है।

इस ट्रीटमेंट के बाद बालों में साधारण शैंपू इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस ट्रीटमेंट को आप घर पर भी कर सकते हैं। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं। 

Hair Care how to do keratin at home homemade keratin hair mask
aloe vera

केराटिन मास्क बनाने के लिए सामान

  • एलोवेरा
  • दही
  • उबले हुए चावल
  • जैतून का तेल
  • विटामिन ई तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care how to do keratin at home homemade keratin hair mask
keratin

मास्क बनाने की विधि

केराटिन मास्क बनाने के लिए सबसे पहले से एक चौथाई कटोरी एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चौथाई कटोरी उबले चावल, चार से पांच चम्मच दही, एक विटामिन ई कैप्सुल और एक चम्मच जैतून के तेल मिलाकर इनकी पेस्ट बना लें। ये आपका मास्क तैेयार है। 

विज्ञापन
Hair Care how to do keratin at home homemade keratin hair mask
keratin

ऐसे करें इस्तेमाल

इस तैयार किए गए पैक को बालों पर सही से अप्लाई करें। इसके लिए सबसे पहले बालों को सही से कई भागों में विभाजित करें। इसके बाद पेस्ट को जड़ से सिरों तक इसे लगाएं। अब 1 घंटे के बाद इसे बाल धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed