{"_id":"64f552e44f320c559800f493","slug":"hair-care-homemade-hair-mask-for-silky-and-strong-hair-2023-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है ये हेयर मास्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
Hair Care: ये कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, घने और शाइनी रहें। खासतौर पर अगर महिलाओं की बात करें तो हर महिलाओं की खूबसूरती में लंबे और घने बालों से चार चांद लग जाते हैं पर, आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और अनियमित खानपान की वजह से बाल काफी कमजोर होने लगे हैं। इसी वजह बालों में कई तरह की परेशानी सामने आने लगी हैं।
इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन कई बार इसका कोई फायदा नहीं मिलता। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाते रहते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है तो आइए आपको ये हेयर मास्क बनाना सिखाते हैं ताकि आपके बाल भी घर पर ही मजबूत बन सकें।
2 of 7
दही
हेयर मास्क बनाने के लिए सामान
एक कटोरी दही
दो चम्मच कॉफी पाउडर
तीन चार चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
एक छिला हुआ केला
3 of 7
दही
- फोटो : iStock
मास्क बनाने की विधि
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। इसके बाद इसमें दो चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें। अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें केले का गूदा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
hair wash
- फोटो : istock
इसके बाद इस मिक्सचर को सही से मैश करें। आप चाहें को इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से फेंट सकते हैं ताकि इसका मास्क सही से लगा पाएं। अब शैंपू करने से पहले इस मास्क को बालों की जड़ से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं। आधे घंटे के बाद सिर को शैंपू से धोकर साफ कर लें।
विज्ञापन
5 of 7
लंबे और घने बाल
- फोटो : istock
हेयर मास्क का फायदा
आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसे मजबूत बनाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।