हमारी रसोई में बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जिनका अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे की त्वचा को घर बैठे निखारा जा सकता है। यही नहीं, बालों पर भी इनका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। तो अगर आप चेहरे पर केमिकल वाले उत्पाद नहीं लगाना चाहती तो एक बार इन पांच चीजों को जरूर आजमाएं।
रसोई में मौजूद हैं ये पांच चीजें तो चेहरे पर निखार के साथ ही बालों को भी बनाएं मजबूत
दही और मिंट का मास्क बनाकर इसे स्किन पर लगाने से काफी फायदा मिलता है। इसे बनाना काफी आसान है। यह हर तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। एक चम्मच दही में एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं और मिंट के पत्तों को कुचलकर मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं और फिर धो लें। आपका चेहरा चमकने लगेगा। इसके अलावा घुंघराले बालों के लिए दही बेहद अच्छी होती है। घुंघराले बालों पर 3 मिनट तक दही से मसाज करें और फिर गुनगुन पानी से धो लें। दही स्किन को सॉफ्ट बनाती है। इसे आप अपने चेहरे, हाथ, पैर और बॉडी पर लगा सकते हैं। यह स्किन को रिफ्रेश करता है।
सेब ऑइली त्वचा के लिए एक बढ़िया टोनर है। इसे चेहरे पर मास्क की तरह इस्तेमाल करने के लिए सेब को काटे और उसकी पतली परतों को चेहरे पर फैलाएं। इसे 15 मिनट बाद धो लें। आप चाहें तो एक बड़ा चम्मच सेब का जूस लेकर उसमें जैतून, बादाम और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
बादाम
बादाम का तेल ड्राई स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। त्वचा पर मौजूद बड़े रोम छिद्रों के लिए पिसे हुए बादाम और गुलाब जल का पेस्ट बनाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर रगड़े और फिर धो लें। ड्राई और रूसी वाले बालों में बादाम का तेल लगाना बुहत फायदेमंद होता है। बालों को धोने से पहले इसे अपने बालों पर लगाएं। चेहरे और हाथ की ड्राई स्किन पर बादाम और मिल्क का पेस्ट बनाकर लगाएं। पेस्ट बनाने के लिए एक कप ठंडा दूध लें उसमें 20 ग्राम पिसा हुआ बादाम और 10 ग्राम चीनी मिलाएं। अब चेहरे और हाथ पर इसे लगाएं। इससे आपका हाथ और चेहरा मुलायम रहता है।
ऐवोकाडो एक फल है। इसमें तेल की काफी मात्रा होती है। हर तरह की त्वचा के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे पर तरोताजगी लाने के लिए इसे अपनी बॉडी में रब करें। ऐवोकाडो का मास्क बनाने के लिए इसे नींबू के जूस के साथ मैश करें। इसके बाद इसमें अंडे की जर्दी डालें और 20 मिनट के लिए फेस और बॉडी पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद धो लें।