फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रसोई में मौजूद हैं ये पांच चीजें तो चेहरे पर निखार के साथ ही बालों को भी बनाएं मजबूत

Sun, 01 Sep 2019 03:14 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 01 Sep 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
hair and skin tips for girls, use these five fruits for healthy and glowing skin and hair
- फोटो : pixa

हमारी रसोई में बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जिनका अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे की त्वचा को घर बैठे निखारा जा सकता है। यही नहीं, बालों पर भी इनका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। तो अगर आप चेहरे पर केमिकल वाले उत्पाद नहीं लगाना चाहती तो एक बार इन पांच चीजों को जरूर आजमाएं। 

hair and skin tips for girls, use these five fruits for healthy and glowing skin and hair
- फोटो : pixa
दही 

दही और मिंट का मास्क बनाकर इसे स्किन पर लगाने से काफी फायदा मिलता है। इसे बनाना काफी आसान है। यह हर तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। एक चम्मच दही में एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं और मिंट के पत्तों को कुचलकर मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं और फिर धो लें। आपका चेहरा चमकने लगेगा। इसके अलावा घुंघराले बालों के लिए दही बेहद अच्छी होती है। घुंघराले बालों पर 3 मिनट तक दही से मसाज करें और फिर गुनगुन पानी से धो लें। दही स्किन को सॉफ्ट बनाती है। इसे आप अपने चेहरे, हाथ, पैर और बॉडी पर लगा सकते हैं। यह स्किन को रिफ्रेश करता है।

hair and skin tips for girls, use these five fruits for healthy and glowing skin and hair
- फोटो : pixa
सेब
सेब ऑइली त्वचा के लिए एक बढ़िया टोनर है। इसे चेहरे पर मास्क की तरह इस्तेमाल करने के लिए सेब को काटे और उसकी पतली परतों को चेहरे पर फैलाएं। इसे 15 मिनट बाद धो लें। आप चाहें तो एक बड़ा चम्मच सेब का जूस लेकर उसमें जैतून, बादाम और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hair and skin tips for girls, use these five fruits for healthy and glowing skin and hair

बादाम
बादाम का तेल ड्राई स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। त्वचा पर मौजूद बड़े रोम छिद्रों के लिए पिसे हुए बादाम और गुलाब जल का पेस्ट बनाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर रगड़े और फिर धो लें। ड्राई और रूसी वाले बालों में बादाम का तेल लगाना बुहत फायदेमंद होता है। बालों को धोने से पहले इसे अपने बालों पर लगाएं।  चेहरे और हाथ की ड्राई स्किन पर बादाम और मिल्क का पेस्ट बनाकर लगाएं। पेस्ट बनाने के लिए एक कप ठंडा दूध लें उसमें 20 ग्राम पिसा हुआ बादाम और 10 ग्राम चीनी मिलाएं। अब चेहरे और हाथ पर इसे लगाएं। इससे आपका हाथ और चेहरा मुलायम रहता है।

विज्ञापन
hair and skin tips for girls, use these five fruits for healthy and glowing skin and hair
- फोटो : pixa
ऐवोकाडो
ऐवोकाडो एक फल है। इसमें तेल की काफी मात्रा होती है। हर तरह की त्वचा के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे पर तरोताजगी लाने के लिए इसे अपनी बॉडी में रब करें। ऐवोकाडो का मास्क बनाने के लिए इसे नींबू के जूस के साथ मैश करें। इसके बाद इसमें अंडे की जर्दी डालें और 20 मिनट के लिए फेस और बॉडी पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद धो लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed