फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर

Thu, 01 Dec 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
get rid of dark circles easily
शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने या टेंशन लेने से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। इनसे सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि मर्द भी काफी परेशान रहते हैं।


मर्दों में खासकर ये प्रॉब्लम सिगरेट पीने की वजह से होती है। साथ ही अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो भी आपको डार्क सर्कल्स की शिकायत रहती है। लेकिन ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है आप कुछ घरेलू टिप्स अजमाकर इनसे निजात पा सकते हैं। 

डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर

get rid of dark circles easily
- आलू को गोल काट कर इसे डार्क सर्कल्स पर रखें। 10 मिनट बाद इसे हटाकर चेहरा धो लें। कुछ दिनों में ही आपको असर दिखाई देगा।

- चम्मच को रात में ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह होने पर उसे काले घेरों पर लगाएं फिर फेस क्रीम लगा लें। ऐसा रोज कर सकते हैं। 

डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर

get rid of dark circles easily
- ये तो सभी जानते हैं कि काले घेरों को दूर करने के लिए खीरा काफी मददगार साबित होता है। खीरे को गोल काटकर आंखों पर रखे लें और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से आंखे धो लें। ये थकी आंखों को आराम पहुंचाएगा और रक्त का संचार भी सुधरेगा।

- आंखों पर इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स रखें। इससे भी डार्क सर्कल्स दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर

get rid of dark circles easily
- कोकोनट ऑयल लगाने से भी डार्क सर्कल्स से निजात मिलती है। ये त्वचा में नमी बनाए रखता है साथ ही झुर्रियां भी दूर करता है।

- एक चम्मच टमाटर के जूस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं। दिन में दो बार ऐसा करने से आपको फर्क दिखाई देगा।
विज्ञापन

डार्क सर्कल्स से महिलाएं ही नहीं मर्द भी रहते हैं परेशान, ऐसे करें दूर

get rid of dark circles easily
- गुलाब जल के प्रयोग से त्वचा निखरती है। इसे आप डार्क सर्कल्स पर भी लगा सकते हैं। रुई को गुलाब जल में भिगोएं फिर उसे 15 मिनट के लिए आंखों पर रख दें। इस क्रिया को भी दिन में दो बार कर सकते हैं।

- बादाम का तेल भी डार्क सर्कल्स को दूर करने में कारगर साबित होता है। रात में सोने से पहले इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों में आपको असर दिखाई देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed