फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहद से साफ करें ब्लैक हेड्स, ये उपाय भी हैं कारगर

Sat, 07 Jan 2017 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
get rid of black heads at home
ब्लैक हेड्स हटाने के टिप्स

धूल-मिट्टी में रहने की वजह से लोगों को त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है ब्लैक हेड्स की समस्या। जब ब्लैक हेड्स हो जाते हैं तो लोगों के चेहरे की सुंदरता खो जाती है। लड़के और लड़कियां दोनों को ही इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके चेहरे पर भी ब्लैक हेड्स हो गए हैं तो ये टिप्स आपके लिए कारगर हो सकते हैं।

शहद से साफ करें ब्लैक हेड्स, ये उपाय भी हैं कारगर

get rid of black heads at home
ब्लैक हेड्स हटाने के टिप्स

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ब्लैक हेड्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस नुस्खे को अजमाने से फर्क दिखाई देगा।

शहद से साफ करें ब्लैक हेड्स, ये उपाय भी हैं कारगर

get rid of black heads at home
ब्लैक हेड्स हटाने के टिप्स

दालचीनी

दालचीनी में एंटी-बैक्टेरियल गुण होते हैं। दालचीनी पाउडर में शहद की दोगुनी मात्रा मिलाकर पेस्ट बनाएं और ब्लैक हेड्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। आप इसे रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहद से साफ करें ब्लैक हेड्स, ये उपाय भी हैं कारगर

get rid of black heads at home
ब्लैक हेड्स हटाने के टिप्स
नींबू

ब्लैक हेड्स को दूर करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह चेहरे को धो लें। अब रुई को रस में डुबोकर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरा धो लें। आप चाहें तो रात में इसे लगाकर सो भी सकते हैं। दिन में सिर्फ एक बार ही इसका प्रयोग करें।
विज्ञापन

शहद से साफ करें ब्लैक हेड्स, ये उपाय भी हैं कारगर

get rid of black heads at home
ब्लैक हेड्स हटाने के टिप्स

शहद

इसे प्रयोग करने के लिए पहले शहद को हल्का गर्म कर लें। अब इसे ब्लैक हेड्स पर लगाएं और दस मिनट के बाद साफ कर लें। पानी की जगह तौ‌लिए को गुनगुने पानी में भिगोकर इसे साफ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed