फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Freckles Free Skin: त्वचा पर हो रहीं झाईयां तो इन उपाय से मिलेगी राहत, आजमाकर देखें

Tue, 17 May 2022 06:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 17 May 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
freckles free skin at home with these home remedies
freckles - फोटो : pixabay

इन दिनों एक्ट्रेसेज के बीच फ्रेकल्स स्किन दिखाने का ट्रेंड चला है। लेकिन असल जिंदगी में चेहरे पर दिखने वाली ये झाईयां काफी खराब लगती हैं। साथ ही जिसके चेहरे पर हो जाती हैं। उसे हटाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लाख कोशिशों के बावजूद भी झाईयां नहीं जाती। तो वहीं कई बार इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। झाईयों को हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं। जिन्हें आजमाने से चेहरे पर से इन फ्रेकल्स को साफ किया जा सकता है। 

freckles free skin at home with these home remedies
freckles

आजकल बहुत सारे ट्रीटमेंट होते हैं। जिनकी मदद से इन झाईयों से छुटकारा मिल सकता है। लेजर ट्रीटमेंट, केमिकल पील जो त्वचा में नई जान डाल देते हैं। इसके लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जा सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही कुछ और भी तरीके हैं जो झाईयों को हटा सकते हैं। 

freckles free skin at home with these home remedies
आलू - फोटो : Istock
कच्चे आलू से मिलेगा छुटकारा

कुछ घरेलू चीजें हैं जो सुंदरता बढ़ाने में काम आ सकती हैं। कच्चे आलू की मदद से चेहरे पर हो रहे दाग-धब्बों और झाईयों को कम किया जा सकता है। जैसे ही त्वचा पर फ्रेकल्स जैसी समस्याएं दिखें। फौरन कच्चे आलू को इस्तेमाल में लाएं। इसके लिए कच्चे आलू का रस निकालकर रूई को इसमे डुबोकर चेहरे पर लगाएं। अगर आपके पास समय की कमी है तो कच्चे आलू को काटकर प्रभावित एरिया पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद पानी से धो लें। दस से पंद्रह दिनों में फर्क खद ही दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
freckles free skin at home with these home remedies
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
त्वचा की देखभाल है जरूरी

चेहरे पर झाईयों के पड़ने से पहले ही त्वचा की देखभाल नियमित रूप से करें। जैसे की सनबर्न या फिर टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं। साथ ही त्वचा को जरूरी पोषण जैसे विटामिन सी और ई का सप्लीमेंट रोजाना दें। इन सब रूटीन को फॉलो करने से त्वचा पर उम्र का असर धीरे से होगा और फ्रेकल्स जैसी समस्या कम होंगी।

विज्ञापन
freckles free skin at home with these home remedies
jojoba oil
कुछ तेल भी करते हैं मदद

चेहरे पर होने वाली झाईयों को खत्म करने में कुछ एसेंशियल ऑयल भी मदद करते हैं। पॉमिलो ऑयल की दो से तीन बूंद को जोजोबा ऑयल में मिलाएं। इस मिक्सचर को फ्रेकल्स वाले एरिया पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धोकर इसे साफ कर दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed