फलों का राजा आम बहुत लोगों की पसंद है। लोग पूरे साल इस फल का इंतजार करते हैं। पके हुए आम का स्वाद तो लाजवाब होता ही है। साथ ही कच्चे फल के रूप में भी आम का बहुत सारा इस्तेमाल है। अचार से लेकर चटनी और सब्जी में इसका प्रयोग हर कोई करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे और पके दोनों रूपों में इस्तेमाल होने वाला आम ंका छिलका भी बड़ा गुणकारी होता है। इसको चेहरे पर लगाने से दमकती त्वचा पाई जा सकती है।
अगर आप गर्मियों के मौसम में त्वचा की एक्स्ट्रा देखभाल करना चाह रही हैं तो आम का इस्तेमाल करें। लेकिन आज हम आम नहीं बल्कि इसके छिलके के प्रयोग के बारे में बता रहे हैं। जिससे चेहरे पर चमक आ जाएगी। अगर गर्मियों के मौसम में धूल मिट्टी और पसीने की वजह से चेहरा चिपचिपा सा हो जाता है। तो आम के छिलके को लगाएं।
3 of 6
open pores
- फोटो : pixabay
चेहरे पर ओपन पोर्स बहुत ज्यादा दिखते हैं और सुंदरता को बिगाड़ते रहते हैं। तो आम के छिलके को फ्रिज में रख दें। फ्रिज से निकालकर इन छिलकों को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़कर मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे पर दिख रहे बड़े पोर्स ढंकने लगेंगे। और त्वचा खूबसूरत दिखेगी।
धूप की टैनिंग को कम करे आम
तेज धूप और गर्मी से त्वचा पर टैनिंग हो गई है। यानी की त्वचा काली पड़ गई है। जो कि बहुत सारे लोगों को हो जाती है। तो आम के छिलके का इस्तेमाल कर छुटकारा पाएं। इसके लिए आम के छिलके को लेकर पीस लें। फिर इसमे दही मिक्स कर दें। अब इस गाढ़े से पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। दस से पंद्रह मिनट बात चेहरे को धो लें। लगातार दस दिनों तक लगाने से टैनिंग की समस्या का निदान हो जाता है।
दाग-धब्बों से दिलाएगा छुटकारा
चेहरे पर दाग-धब्बे बहुत सारे लोगों को हो जाते हैं। जिसे दूर करने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप बस आम के छिलके से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आम के छिलके के ऊपर शहद की कुछ बूंदों को गिराकर चेहरे पर रगड़ें। हल्के हाथों से मसाज कर करीब पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। रोजाना इस रूटीन को फॉलो करने से चेहरे पर फर्क साफ नजर आने लगेगा।