फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज करेंगी ये एक्सरसाइज तो त्वचा से नहीं झलकेगी आपकी बढ़ती उम्र

Wed, 30 Oct 2019 09:37 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 30 Oct 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
for girls these exercises are for hiding your age
- फोटो : सोशल मीडिया
हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वह हमेशा खूबसूरत और जंवा दिखे। लेकिन बिगड़ते लाइफस्टाइल और खान-पान कि वजह से हमारा चेहरा खराब होने लगता है। तरह-तरह के प्रोडक्टस को इस्तेमाल करने के बावजूद भी चेहरे पर कोई खासा प्रभाव नहीं दिखाई देता है। इसलिए अब आप इन प्रोडक्टस का दामन छोड़ फेशियल एक्सरसाइज को अपनाएं। इन फेशियल एक्सरसाइज को अपनाकर आप अपनी बढ़ती उम्र को छिपा सकती हैं। कुछ ऐसी फेशियल एक्सरसाइज हैं जिन्हें करने से आपका चेहरा हमेशा जवां-जवां दिखेगा। 
for girls these exercises are for hiding your age
- फोटो : social media
जिराफ एक्सरसाइज 

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को गर्दन पर रख लें, अब अपने सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए अपने हाथों को कॉलर बोन की ओर ले जाकर धीरे से नीचे खिच लें और अपने होंठो को थपथपाने की कोशिश करें। 

for girls these exercises are for hiding your age
- फोटो : social media
एक्यूपंचर पॉइंट

इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने अंगूठे और उंगुलियों का सहारा लें। अब अपने अंगूठे और उंगुलियों की मदद से अपने जबड़े को खिंचे। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
for girls these exercises are for hiding your age
- फोटो : social media
डबल चिन के लिए एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी तर्जनी उंगली को अपने ठुड्डी पर रख लें। इसके बाद अपने सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए अपने जबड़े को ऊपर-नीचे करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपका डबल चिन सिंगल चिन में बदल जाएगा। 
 
विज्ञापन
for girls these exercises are for hiding your age
- फोटो : social media
फाइन लाइन्स के लिए एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स नहीं आएंगी। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दातों से होंठों को छिपा लें। इसके बाद इस स्थिति में मुस्कुराने की कोशिश करें। फाइन लाइन्स को दूर करने के लिए इस एक्सरसाइज को करीब छह बार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed