फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज सुबह अपना लिए ये नुस्खे तो त्वचा में आएगा गजब का निखार

Sat, 10 Aug 2019 11:59 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 10 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
follow these morning care guide for soft and healthy skin
- फोटो : pixa
रात को सोने से पहले तो लगभग हर कोई अपनी त्वचा की देखभाल करता है। लेकिन सुबह उठने के बाद भी क्या आप अपने चेहरे का उतना ही ख्याल रखती हैं। अगर नहीं तो डॉक्टर रिंकी कपूर बता रहीं हैं कि अगर सुबह के समय चेहरे को सही तरीके से क्लीन किया जाए और माइश्चराइज किया जाए तो आपकी त्वचा हमेशा ही दमकती रहेगी। 

 

follow these morning care guide for soft and healthy skin
lemon water - फोटो : social media
पानी पीना सेहत के लिए हमेशा ही फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह उठकर ढेर सारा पानी पीते हैं तो ये आपके शरीर की सारी गंदगी को दूर भगाने में मदद करेगा। अगर आप खाली पानी नहीं पीना चाहते हैं तो एक गिलास गर्म पानी में नीबूं और शहद मिलाकर पीएं। ये तरीका आपके शरीर को शुद्ध करने का कारगर उपाय है।

 

follow these morning care guide for soft and healthy skin
चेहरे की त्वचा को पहले क्लीन करें फिर माइश्चराइज
चेहरे को साफ और निखरा रखने का सबसे आसान तरीका है कि सबसे पहले त्वचा को क्लींजर से साफ करें और फिर माइश्चराइजर लगाएं। ये तरीका तो सभी आजमाते हैं लेकिन जरूरी है कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही उत्पाद का इस्तेमाल करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
follow these morning care guide for soft and healthy skin
- फोटो : social media
सामान्य त्वचा के लिए
सामान्य त्वचा वालों के लिए जरूरी है कि सबसे पहले चेहरे को हल्के सल्फेट वाले फेसवॉश से धोलें। इसकी मदद से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त आइल निकल जाएगा और खुले हुए पोर्स बंद हो जाएंगे। ये आपके चेहरे का पीएच लेवल भी मेंटेन रखेगा। चेहरे को साफ करने के बाद लाइट माइश्चराइजर का प्रयोग करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 

 

विज्ञापन
follow these morning care guide for soft and healthy skin
ड्राई स्किन के लिए क्या करें
जिन लोगों की स्किन ड्राई हो उन्हें सुबह सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करके टोनर का इस्तेमाल करें। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट युक्त सीरम का प्रयोग अपने चेहरे की त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए कर सकती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed