Skin Care: रोजमर्रा की जिंदगी में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनके इस्तेमाल से हाथ-पैर काफी रूखे होने लगते हैं। इन चीजों कठोर साबुन, केमिकल प्रोडक्ट और अगरबत्ती शामिल होती हैं। इनके साथ ही बदलते मौसम का सीधा असर भी हाथ-पैर पर पड़ता है।
दरअसल, अब जब कभी तेज गर्मी हो रही है तो कभी तेज बारिश, ऐसे में स्किन पर इसका प्रभाव होना स्वाभाविक है। बदलते मौसम में हाथ-पैर कई बार इस कदर ड्राई हो जाते है, कि खुजली की वजह से उनसे खून तक आने लगता है। ऐसे में अगर आप बदलते मौसम में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपके हाथ-पैरों के रूखेपन की समस्या खत्म हो सकती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नारियल का तेल
नारियल का तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करते हैं। ये आमतौर पर सभी घरों में आसानी में मिल जाता है। ये आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस कुछ बूंद तेल लेकर हाथ-पैर पर मालिश करनी है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एलोवेरा
एलोवेरा स्किन पर नमी बरकरार रखने में मदद करता है। ऐसे में आप बड़ी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस एलोवेरा जेल लेकर हाथ-पैर पर लगाना है।
शहद
अगर आप शहद का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस आपको 10 से 15 मिनट तक शहद अपने हाथ-पैर पर लगाना है और फिर हाथ धो लेने हैं।
ओटमील पाउडर
इसके इस्तेमाल के लिए ओटमील पाउडर में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। हाथ-पैर में नमी बरकरार रखने के लिए आपको हर रोज इसका इस्तेमाल करना है।