{"_id":"5d70f2938ebc3e0181671571","slug":"five-best-homemade-tips-for-thick-and-dark-eyebrows-growth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपको भी चाहिए काली और घनी 'आईब्रो', तो बस हफ्ते में दो दिन अपनाने होंगे ये तरीके","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आपको भी चाहिए काली और घनी 'आईब्रो', तो बस हफ्ते में दो दिन अपनाने होंगे ये तरीके
आपकी खूबसूरती बढ़ाने में आंखे अहम किरदार निभाती हैं। लेकिन आंखों की भव्यता बढ़ाने में आईब्रो का बड़ा हाथ होता है। कई महिलाएं अक्सर अपनी कम या हल्की आईब्रो को लेकर परेशान होती हैं। ऐसे में आईब्रो एनहांसर या ब्रोज पेंसिल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस मुसीबत के चलते रेगुलर आईब्रोज सेट करने में भी दिक्कत आती है। अगर आप भी इन्हीं परेशानियों से गुजर रही हैं तो हम आपकी परेशानी का हल ढूंढ लाए हैं।
2 of 6
ऑलिव ऑइल
रोज रात को सोने से पहले उंगलियों के पर थोड़ा-सा जैतून का तेल (ऑलिव ऑइल) लगाकर करीब 5 से 10 मिनट आईब्रो पर हल्का मसाज करें। आपको 15 दिन में अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।
3 of 6
एलोवेरा जेल
कुछ समय में ही आइब्रो घनी और काली करने का बेहतर तरीका है एलोवेरा जेल। थोड़ा-सा एलोवेरा जेल उंगलियों पर लेकर दिन में दो बार आईब्रो पर हल्का मसाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कच्चा दूध
रोज दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। इसका प्रतिदिन उपयोग आपकी आईब्रो को काला और आईब्रो हेयर को शाइनी बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
नारियल का तेल
ब्यूटी केयर में सबका पसंदीदा है नारियल तेल। त्वचा से लेकर बालों तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इससे रोज दो बार आईब्रो की मसाज करने से ये जल्द ही मोटी और काली हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।