जितना ध्यान आप अपने चेहरे का रखती हैं, उतना ध्यान आप कभी अपने हाथों और पैरों का नहीं रखती होंगी। दिन भर प्रदुषण, धूल, मिट्टी, सूर्य की किरणों के प्रभाव की वजह से हाथों और पैरों पर मृत कोशिकाओं की परत जमने लगती है और आपके हाथ पैर का रंग चेहरे से अलग बिलकुल अलग हो जाता है। आज हम आपको इन काले हाथ पैरों को दमकता और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स देंगे। आगे की स्लाईड्स में जानें वो टिप्स...
हाथों और पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए दूध और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको 2 चम्मच सेंधा नमक में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहे तो इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। तैयार पेस्ट से अपने हाथों पैरों और गर्दन पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। ये पेस्ट देखते ही देखते आपके हाथों पैरों और गर्दन से कालेपन को दूर कर खूबसूरत तो बनाएगा साथ ही साथ आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करेगा।
अपने हाथों पैरों और गर्दन से कालेपन को दूर करने के लिए 2 चम्मच चन्दन पाउडर में टमाटर, खीरे और नींबू के रस को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पभावित जगहों पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार ऐसा जरूर करें।
संतरे के छिलकों को अच्छे से सूखा लें। सूखे हुए छिलकों को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। पाउडर में दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाए। तैयार किए गये पेस्ट को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद अपने हाथ पैरों को पानी से धो दें। आपकी स्किन का कालापन दूर करने के लिए यह सबसे बेहतरीन नुस्खा है।