Dry Skin in Summer: सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से तो ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में भी स्किन काफी रूखी हो जाती है। जी हां, गर्मी के मौसम में धूल और प्रदूषण की वजह से भी त्वचा काफी रूखी लगने लगती है।
{"_id":"682173cd724151cbb108a567","slug":"dry-skin-in-summer-follow-these-home-remedies-for-glowing-healthy-skin-garmi-me-rukhi-twacha-ke-gharelu-upay-2025-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dry Skin in Summer: गर्मियों में भी ड्राई स्किन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे, मक्खन सी मुलायम होगी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Dry Skin in Summer: गर्मियों में भी ड्राई स्किन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे, मक्खन सी मुलायम होगी त्वचा
Mon, 12 May 2025 10:22 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 12 May 2025 10:22 AM IST
सार
यदि गर्मी के मौसम में भी आपकी स्किन ड्राई हो रही है तो कुछ नुस्खे आजमा कर देख लें। इससे आपको अवश्य ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गर्मियों में भी ड्राई स्किन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल की मालिश
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल की मालिश
इसके लिए आप नहाने से पहले हर रोज नारियल के तेल हाथ-पैरों में मालिश करें। यदि आप तीस मिनट पहले तेल से मालिश करेंगे तो इसकी वजह से आपके हाथ-पैर काफी हद तक मुलायम हो जाएंगे। ये त्वचा की गहराई में जाकर स्किन को नमी प्रदान करता है। इसलिए हर रोज इसका इस्तेमाल करें।

खीरे और एलोवेरा का पैक
- फोटो : Adobe stock
खीरे और एलोवेरा का पैक
इस पैक का इस्तेमाल आप चेहरे से लेकर हाथ और पैर में भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो खीरे का ताजा रस निकाल लें और उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिक्स करके रख लें। अब इस मिश्रण को रूखी स्किन पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे अब कम से कम 15 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। ये पैक स्किन को ठंडक देगा और त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा।

ग्लिसरीन और गुलाबजल
- फोटो : Adobe stock
ग्लिसरीन और गुलाबजल
त्वचा में नमी प्रदान करने के लिए ये सबसे सस्ता विकल्प माना जाता है। इसके लिए आपको बस गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में भरकर एक बोतल में रख लें। अब इसे रोजाना सोने से पहले रूखी त्वचा पर लगाएं। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। ये एक प्राकृतिक बॉडी लोशन की तरह ही काम करता है।

दूध और शहद का मास्क
- फोटो : freepic
दूध और शहद का मास्क
इन दोनों चीजों का मिश्रण आपकी त्वचा को नरम बनाने में मदद करेगा। इसके लिए एक कटोरी में चार चम्मच दूध लें और फिर उसमें शहद डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट तो रूखी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर त्वचा को धो लें। शहद त्वचा में नमी प्रदान करता है तो वहीं दूध से त्वचा साफ होती है।