फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanashree Verma Hair Secret: चाहिए धनश्री वर्मा के जैसे लंबे-घने बाल तो अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन

Fri, 11 Oct 2024 03:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 11 Oct 2024 03:10 PM IST
सार

अगर आप भी क्रिकेट जगत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के जैसे लंबे-घने बाल पाना चाहती हैं तो उन्हीं के द्वारा बताया गया हेयर केयर रूटीन फॉलो करें। 

विज्ञापन
Dhanashree Verma Hair care Secret in hindi dhanashree verma wife of yuzvendra chahal hair secret
धनश्री वर्मा - फोटो : Instagram-Dhanashree Verma

Dhanashree Verma Hair Secret: जिस तरह के क्रिकेट जगत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, ठीक उसी तरह से उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। वो एक खूबसूरत डांसर हैं और एक डांस शो में हिस्सा ले चुकी हैं। 



धनश्री वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं, जिनपर लोग प्यार लुटाते हैं। उनकी तस्वीरों में वैसे तो उनके लुक्स बेहद खूबसूरत होते हैं, लेकिन उनके लंबे-घने बाल हमेशा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। खासतौर पर लड़कियां उनके लंबे-घने बालों का राज जानना चाहती हैं। 

अगर आप भी धनश्री वर्मा के जैसे लंबे-घने बाल पाना चाहती हैं तो उन्हीं के द्वारा बताया गया हेयर केयर रूटीन फॉलो करें। उन्होंने कई दिन पहले अपना हेयर केयर रूटीन लोगों से साझा किया था, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Dhanashree Verma Hair care Secret in hindi dhanashree verma wife of yuzvendra chahal hair secret
धनश्री वर्मा - फोटो : instagram-Dhanashree Verma

इतने दिन में जरूर करें मसाज

अगर आप लंबे-घने बाल पाना चाहती हैं तो कम से कम दस दिन में एक बार हेयर मसाज अवश्य करें। बालों में मसाज करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। मालिश का तेल हल्का गुनगुना होना चाहिए, तभी ये आपकी स्कैल्प में अंदर तक जाएगा। हल्के हाथ से मसाज करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी सही हो जाएगा। 

Dhanashree Verma Hair care Secret in hindi dhanashree verma wife of yuzvendra chahal hair secret
धनश्री वर्मा - फोटो : instagram-Dhanashree Verma

प्याज का रस है फायदेमंद

अगर लंबे-घने और शाइनी बाल चाहती हैं तो नियमित रूप से प्याज का रस इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको बस प्याज का रस निकालकर रुई की मदद से उसे बालों की सतह पर लगाना है। इससे आपके बाल जड़ों से मजबूत रहेंगे। इसे आप बाल धोने के एक घंटे से पहले सिर की सतह पर लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanashree Verma Hair care Secret in hindi dhanashree verma wife of yuzvendra chahal hair secret
धनश्री वर्मा - फोटो : instagram-Dhanashree Verma

न करें एक्सपेरिमेंट

कभी भी ब्रांड के पीछे नहीं भागें। अगर बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो हमेशा एक ही तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर बालों में बदल-बदल कर शैंपू और कंडीशनर लगाएंगी, तो इससे बाल अंदर से कमजोर होंगे। बालों को मजबूत बनाने के लिए बिना केमिकल वाले  शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Dhanashree Verma Hair care Secret in hindi dhanashree verma wife of yuzvendra chahal hair secret
धनश्री वर्मा - फोटो : instagram-Dhanashree Verma

ट्रिमिंग है जरूरी

समय-समय पर बालों को ट्रिम कराते रहें। ऐसा करने पर ही आपके बालों की ग्रोथ अच्छे से होगी और बाल जल्दी-जल्दी बढ़ेंगे। अगर दोमुंहे के बाल रहेंगे तो आपके बालों की ग्रोथ रुक जाएगी। ऐसे में कम से कम हर महीने बालों को नीचे से ट्रिम कराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed