Fashion Tips For Festival: शारदीय नवरात्रि के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। त्योहारों के सीजन में महिलाएं सबसे ज्यादा उत्साहित रहती हैं, क्योंकि इस समय उन्हें सजने और संवरने का खूब मौका मिलता है। इसी के चलते महिलाएं हर त्योहार पर खूब अच्छे से तैयार होती हैं और अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। अब जब महानवमी और दशहरा का त्योहार आ गया है तो आप इन त्योहारों पर भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
Fashion Tips For Festival: अगर ऐसे होंगी तैयार तो महानवमी और दशहरा पर सब आपको ही देखते रह जाएंगे
हम आपको इस महानवमी और दशहरा में खास दिखने के लिए कुछ आसान से मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहनें लाल साड़ी
पूजा-पाठ के समय महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। ऐसे में महानवमी और दशहरा की पूजा के लिए भी आप साड़ी का चयन कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपके लुक को प्यारा दिखाने में मदद करेगी। साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
लहंगा पहनें
यदि आप साड़ी पहनना नहीं चाहतीं तो इस तरह का हल्का लहंगा पहनें। हल्के फैब्रिक का लहंगा आप पूजा के वक्त पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ फुल स्लीव का ब्लाउज पहनें और दुपट्टे को एक साइड में कैरी करें।
बालों में बनाएं जूड़ा
एक समय था, जब महिलाएं बालों को खुला रखना पसंद करती थीं, लेकिन आज के समय में महिलाएं अपने बालों में जूड़ा बनाना पसंद करती हैं। मेसी और स्लीक बन आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में पूजा के दौरान आप अपने बालों में बन बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं।
लाइट मेकअप लगेगा खूबसूरत
आज कल लाइट मेकअप करने का ट्रेंड है। ऐसे में आप बिना सोचे इसी तरह का न्यूड मेकअप पूजा लुक के लिए कैरी कर सकती हैं। अगर न्यूड मेकअप नहीं पसंद है तो आप लाइट पिंक शेड के मेकअप का चयन कर सकते हैं।