हर उम्र में स्किन से संबंधित समस्याएं तो रहती ही हैं ऐसे में अगर पहले से ही एहतियात बरती जाए तो चेहरे से जुड़ी तमाम समस्याएं आपके सामने आएंगी ही नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि उम्र के हिसाब से आप अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें
उम्र के अनुसार करें स्किन की देखभाल, ताउम्र रहेंगे जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 से पहले-
इस समय हमारे शरीर के हारमोन्स तेजी से बदलते हैं। इस समय त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इस उम्र में केमिकलयुक्त साबुन का इस्तेमाल बिलकुल न करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो अपने चेहरे को दिन में कम से कम 3 बार किसी हर्बल फेसवॉस से धोएं। साथ ही पौष्टिक खाना खाएं। अपनी नींद पूरी करने में कोई कोताही न बरतें।
20 की उम्र में-
इस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते त्वचा के हार्मोन संतुलित होने लगते हैं। लेकिन त्वचा में तेल बनना भी शुरू हो जाता है। इस उम्र में त्वचा को सुबह-शाम साफ करें। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो त्वचा की क्लीजिंग जरूर करें। धूप के संपर्क में आने से पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
30 की उम्र में-
30 की उम्र तक आते-आते त्वचा पर निशान और झाइयां आनी शुरू हो जाती हैं। आंख, मुंह और माथे पर लकीरें पड़ने लगती हैं। इस समय त्वचा का कसाव कम हो जाता है और त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए लोशन का इस्तेमाल कीजिए। नाइट क्रीम जरूर लगाएं। विटामिन ए व सी जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स व बीटा कैरोटीन लें। ये चेहरे को क्षति पहुंचने से बचाते हैं।
40 की उम्र में-
इस उम्र में त्वचा की लकीरें गहरी होती जाती है। बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए कोलेजन फेशियल करवाएं। झुर्रिया हटाने के लिए नॉन सर्जिकल फेस लिफ्ट करवाएं। नाइट और आई क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।