पसीना होना एक आम बात है। लेकिन गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों का पसीना इतना ज्यादा दुर्गंध करता है कि आसपास बैठे लोगों को भी असुविधा होने लगती है। हालांकि इन तरह की शर्मिंदगी से बचने के लिए लोग टैल्कम पाउडर और डियो, परफ्यूम का सहारा लेते हैं। लेकिन कई मौकों पर दिन ढलने के साथ ये भी बेअसर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ घरेलु उपाय किए जाएं। साथ ही कुछ आदतों को भी छोड़ना जरूरी है। तो चलिए जानें कौन से हैं वो खास तरीके।
रोज नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर अगर आप अपने अंडरआर्म्स पर लगाएंगे तो पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी। अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाने से भी दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
तन की दुर्गंध का शारीरिक स्वच्छता से भी गहरा संबंध है। अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो नहाने में आलस कभी न करें। कपड़े पहनने से पहले अंडरआर्म्स को सूखे कपड़े से जरूर पोछें। एक कपड़े को दोबारा पहनने से पहले जरूर साफ करें। एक ही कपड़े को बार-बार पहनने से पसीने के भाग में संक्रमण भी हो सकता है।
एंटीसेप्टिक साबुन का इस्तेमाल करें और जिन भागों पर पसीना अधिक होता है वहां चिकित्सक के परामर्श से एंटीफंगल पाउडर डालें। नहाने के पानी में चुटकी भर फिटकरी डालकर नहाने से भी पसीने से दुर्गंध नहीं आती। खीरे में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप नहाने के बाद कुछ देर खीरे के टुकड़े अपने अंडरआर्म्स पर रखेंगे तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स पसीने के बैक्टीरिया को खत्म कर देंगे। इससे पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी।
पसीने की दुर्गंध को रेकने के लिए फाइबरयुक्त डाइट बहुत फायदेमंद है। गेंहू, सोया जैसे अनाज और हरी सब्जियों का सेवन करने से पसीने से दुर्गंध नहीं आती। अधिक पानी पीने से भी पसीने में दुर्गंध कम होती है क्योंकि यह पानी के सेवन से पसीने का गाढ़ापन कम होता है।