फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में पसीने की दुर्गंध कर देती है शर्मिंदा तो इन आदतों को अपनाएं

Thu, 11 Mar 2021 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Mar 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
body odor can ashamed you so try these effective remedies
odor

पसीना होना एक आम बात है। लेकिन गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों का पसीना इतना ज्यादा दुर्गंध करता है कि आसपास बैठे लोगों को भी असुविधा होने लगती है। हालांकि इन तरह की शर्मिंदगी से बचने के लिए लोग टैल्कम पाउडर और डियो, परफ्यूम का सहारा लेते हैं। लेकिन कई मौकों पर दिन ढलने के साथ ये भी बेअसर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ घरेलु उपाय किए जाएं। साथ ही कुछ आदतों को भी छोड़ना जरूरी है। तो चलिए जानें कौन से हैं वो खास तरीके। 

body odor can ashamed you so try these effective remedies
bath

रोज नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर अगर आप अपने अंडरआर्म्स पर लगाएंगे तो पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी। अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाने से भी दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।

body odor can ashamed you so try these effective remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तन की दुर्गंध का शारीरिक स्वच्छता से भी गहरा संबंध है। अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो नहाने में आलस कभी न करें। कपड़े पहनने से पहले अंडरआर्म्स को सूखे कपड़े से जरूर पोछें। एक कपड़े को दोबारा पहनने से पहले जरूर साफ करें। एक ही कपड़े को बार-बार पहनने से पसीने के भाग में संक्रमण भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
body odor can ashamed you so try these effective remedies
soap

एंटीसेप्टिक साबुन का इस्तेमाल करें और जिन भागों पर पसीना अधिक होता है वहां चिकित्सक के परामर्श से एंटीफंगल पाउडर डालें। नहाने के पानी में चुटकी भर फिटकरी डालकर नहाने से भी पसीने से दुर्गंध नहीं आती।  खीरे में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप नहाने के बाद कुछ देर खीरे के टुकड़े अपने अंडरआर्म्स पर रखेंगे तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स पसीने के बैक्टीरिया को खत्म कर देंगे। इससे पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी।

विज्ञापन
body odor can ashamed you so try these effective remedies
- फोटो : istock

पसीने की दुर्गंध को रेकने के लिए फाइबरयुक्त डाइट बहुत फायदेमंद है। गेंहू, सोया जैसे अनाज और हरी सब्जियों का सेवन करने से पसीने से दुर्गंध नहीं आती। अधिक पानी पीने से भी पसीने में दुर्गंध कम होती है क्योंकि यह पानी के सेवन से पसीने का गाढ़ापन कम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed