{"_id":"68bfe384d7cb1aa2df0c3f33","slug":"benefits-of-rose-water-in-overnight-in-hindi-chehre-par-rose-water-lagane-ke-fayde-2025-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Glow In Overnight: रात को अगर चेहरे पर लगा ली ये एक चीज तो सुबह गुलाब सा खिलेगा चेहरा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Glow In Overnight: रात को अगर चेहरे पर लगा ली ये एक चीज तो सुबह गुलाब सा खिलेगा चेहरा
Tue, 09 Sep 2025 03:19 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:19 PM IST
सार
Overnight Skin Care At Home: अगर आप भी चाहते हैं कि हर दिन सुबह उठने के बाद आपका चेहरा गुलाब जल की तरह तरो-ताजा दिखे तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
विज्ञापन
रात को अगर चेहरे पर लगा ली ये एक चीज तो सुबह गुलाब सा खिलेगा चेहरा
- फोटो : Adobe stock
Overnight Skin Care At Home: अगर आप चाहते हैं कि हर सुबह उठने पर आपका चेहरा तरोताजा, निखरा और गुलाब-सा दमकता दिखे, तो रात में एक चीज का इस्तेमाल अपने चेहरे पर अवश्य करें। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि त्वचा रात के समय खुद को हील करती है, इसलिए रात के समय अपने चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई करना न भूलें।
त्वचा को निखारे
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को निखारे
अगर आप हर रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे तो इससे आपका चेहरा प्राकृतिक रुप से खिल उठेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब जल स्किन की गहराई से सफाई करता है और उसे नेचुरल ग्लो देता है। आप इसका असर एक हफ्ते में देख सकते हैं।

त्वचा को ठंडक देगा
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को ठंडक देगा
अगर आप गर्मी के मौसम में हर दिन सोने से पहले स्किन पर गुलाब जल का इस्तेमाल करेंगे तो इसकी वजह से आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी। ये मुख्य रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिनके चेहरे पर धूप से जलन होने लगती है। इसलिए यदि आपके चेहरे पर भी जलन की समस्या आ रही है तो हर रात गुलाब जल को चेहरे पर लगाएं।

पोर्स को टाइट करता है
- फोटो : Adobe stock
पोर्स को टाइट करता है
पोर्स के खुल जाने पर स्किन पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। ऐसे में गुलाब जल एक तरह से नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जिससे स्किन पोर्स छोटे होते हैं और चेहरे पर कसाव आता है। इसलिए यदि आप किसी एंटी एजिंग तत्व की तलाश कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल प्रतिदिन करें।

मुंहासों और जलन से राहत
- फोटो : Adobe stock
मुंहासों और जलन से राहत
बहुत से लोग चेहरे पर आए मुंहासों से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए गुलाब जल काफी फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों, रैशेज और स्किन इरिटेशन को कम करते हैं। इसलिए इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए भी आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।