फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Glow In Overnight: रात को अगर चेहरे पर लगा ली ये एक चीज तो सुबह गुलाब सा खिलेगा चेहरा

Tue, 09 Sep 2025 03:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 09 Sep 2025 03:19 PM IST
सार

Overnight Skin Care At Home: अगर आप भी चाहते हैं कि हर दिन सुबह उठने के बाद आपका चेहरा गुलाब जल की तरह तरो-ताजा दिखे तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

विज्ञापन
benefits of rose water in overnight in hindi chehre par rose water lagane ke fayde
रात को अगर चेहरे पर लगा ली ये एक चीज तो सुबह गुलाब सा खिलेगा चेहरा - फोटो : Adobe stock
Overnight Skin Care At Home: अगर आप चाहते हैं कि हर सुबह उठने पर आपका चेहरा तरोताजा, निखरा और गुलाब-सा दमकता दिखे, तो रात में एक चीज का इस्तेमाल अपने चेहरे पर अवश्य करें। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि त्वचा रात के समय खुद को हील करती है, इसलिए रात के समय अपने चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई करना न भूलें।


गुलाब जल सिर्फ एक खुशबूदार पानी नहीं है, बल्कि ये एक प्राकृतिक टोनर, कूलेंट और स्किन रिफ्रेशर भी है, जो आपकी त्वचा को अंदर से साफ करता है और नेचुरल ग्लो देता है। चाहे आपकी त्वचा ऑयली हो, ड्राई हो या सेंसिटिव... गुलाब जल हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गुलाब जल का इस्तेमाल कैसे करें, रात में चेहरे पर लगाने के क्या फायदे हैं, और ये आपकी स्किन को कैसे हेल्दी और फ्रेश बनाए रखता है। 
benefits of rose water in overnight in hindi chehre par rose water lagane ke fayde
त्वचा को निखारे - फोटो : Adobe stock
त्वचा को निखारे 

अगर आप हर रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे तो इससे आपका चेहरा प्राकृतिक रुप से खिल उठेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब जल स्किन की गहराई से सफाई करता है और उसे नेचुरल ग्लो देता है। आप इसका असर एक हफ्ते में देख सकते हैं।  

 
benefits of rose water in overnight in hindi chehre par rose water lagane ke fayde
त्वचा को ठंडक देगा - फोटो : Adobe stock
त्वचा को ठंडक देगा

अगर आप गर्मी के मौसम में हर दिन सोने से पहले स्किन पर गुलाब जल का इस्तेमाल करेंगे तो इसकी वजह से आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी। ये मुख्य रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिनके चेहरे पर धूप से जलन होने लगती है। इसलिए यदि आपके चेहरे पर भी जलन की समस्या आ रही है तो हर रात गुलाब जल को चेहरे पर लगाएं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of rose water in overnight in hindi chehre par rose water lagane ke fayde
पोर्स को टाइट करता है - फोटो : Adobe stock
पोर्स को टाइट करता है

पोर्स के खुल जाने पर स्किन पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। ऐसे में गुलाब जल एक तरह से नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जिससे स्किन पोर्स छोटे होते हैं और चेहरे पर कसाव आता है। इसलिए यदि आप किसी एंटी एजिंग तत्व की तलाश कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल प्रतिदिन करें। 

 
विज्ञापन
benefits of rose water in overnight in hindi chehre par rose water lagane ke fayde
मुंहासों और जलन से राहत - फोटो : Adobe stock
मुंहासों और जलन से राहत

बहुत से लोग चेहरे पर आए मुंहासों से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए गुलाब जल काफी फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों, रैशेज और स्किन इरिटेशन को कम करते हैं। इसलिए इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए भी आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed