फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत से लेकर ब्यूटी के लिए रामबाण है कैनोला ऑयल, फायदे जानकर आज ही ले आएंगे घर

Wed, 06 Feb 2019 11:40 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 06 Feb 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Benefits Of Canola Oil for hair, skin and health
glowing skin - फोटो : file photo

आज तक आपने अपनी सेहत और ब्यूटी के लिए इस्तेमाल होने वाले कई सारे तेल के बारे में सुना होगा, लेकिन कैनोला ऑयल के बारे में अभी कम लोग ही जानते हैं। दिन-ब-दिन कैनोला ऑयल लोगों की रसोई तक पहुंचता जा रहा है। यह हमारे बालों से लेकर स्किन और सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता है। कई स्टडी में सामने आया कि इसके सेवन से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी के होने का खतरा कम होता है। इसके अलावा इससे कई ब्यूटी संबंधित परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।

Benefits Of Canola Oil for hair, skin and health
canola oil

पोषक तत्वों से भरपूर कैनोला तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, 7% संतृप्त वसा, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें 21% लिनोलिक एसिड, 11% अल्फा-निलोलेनिक एसिड, 4%पाल्मेटिक एसिड, 2.1% ओमेगा-6 व ओमेगा-3, 0.53-0.97% प्लांट स्टेरोल, 2%स्टियरिक एसिड और 0.4% ट्रांस फैट पाया जाता है।

Benefits Of Canola Oil for hair, skin and health
skin care

स्किन को रखे स्वस्थ
कैनोला ऑयल में फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ उसे पोषण भी देते हैं। ड्राइ स्किन वालो के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होता है। मेकअप रिमूव करने के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Canola Oil for hair, skin and health
acne treatment

दाग-धब्बे और झुर्रियों का कर दें खात्मा
कैनोला ऑयल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। यह हमारी स्किन से झुर्रियां, मुहांसे, दाग-धब्बे और स्किन इंफेक्शन को दूर करने में भी फायदेमंद है।

विज्ञापन
Benefits Of Canola Oil for hair, skin and health
hair oil

बालों को बनाए हेल्दी
कैनोला तेल का इस्तेमाल कर बालों की परेशानियां जैसे रुखापन, डैंड्रफ, हेयर फॉल व दोमुंहे की परेशानी का नामोंनिशान नहीं रहता। इसके लिए बस आपको इस तेल को गरम करके रात को सोने से पहले बालों की जड़ों पर अच्छी तरह मालिश करके लगाना होगा। इसके बाद सुबह ताजे  पानी से सिर धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल आपकी सारी हेयर प्रॉब्लम्स दूर हो जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed