फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: चाहिए निखरी हुई त्वचा तो ऐसे करें गुलाब का इस्तेमाल, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 06 Jun 2023 11:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Jun 2023 11:13 AM IST
सार

अगर आपको गुलाब के जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इसके लिए आप गुलाब का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको इसके सही तरीके बताते हैं। 

विज्ञापन
Beauty Tips how to use rose flower in skin care tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Beauty Tips: गर्मियों के मौसम में निखरती हुई त्वचा पाना काफी मुश्किल काम होता है। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं। स्किन टाइप के हिसाब के कई तरीके से फेशियल आते हैं, जो स्किन का ग्लो बरकरार रखने में काफी मददगार होते हैं। पर कई बार इनसे स्किन पर एलर्जी तक हो जाती है। इसी के चलते ज्यादातर महिलाएं घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करती हैं।



महिलाओं को लगता है कि घर पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको न ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ती है और ना ही ज्यादा मेहनत लगती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको गुलाब के इस्तेमाल से निखरती हुई त्वचा पाने का सही तरीका बताएंगे। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि गुलाब जैसा निखरता चेहरा चाहिए। इसी वजह से आज हम आपको चेहरे के ग्लो के लिए गुलाब इस्तेमाल करना सिखाएंगे, ताकि आप भी लोगों की तारीफ बटोर सकें। 

Beauty Tips how to use rose flower in skin care tips in hindi
rose - फोटो : rose

गुलाब का पेस्ट

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप गुलाब के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप ताजे खिले गुलाब की पंखुड़ियां लेकर उन्हें अच्छे से साफ कर लीजिए। अगर ये गुलाब ऑर्गेनिक होगा तो और भी बेहतर रहेगा। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

Beauty Tips how to use rose flower in skin care tips in hindi
honey - फोटो : istock

गुलाब-शहद

गुलाब के पेस्ट में शहद मिलाकर इसको अच्छे से मिक्स कर लें। चाहें तो इसमें कुछ बूंद गुलाब जल की डाल लें। इसके बाद इस पेस्ट को दस से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। ये आपके चेहरे की नमी भी बरकरार रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips how to use rose flower in skin care tips in hindi
e - फोटो : getty images

गुलाब-चंदन

गुलाब के पेस्ट में चंदन पाउडर और थोड़ा सा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से स्किन में कसावट के साथ-साथ स्क्रबिंग भी हो जाएगी। चंदन पाउडर एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है। इस पैक से स्किन हाईड्रेट होती है। 

विज्ञापन
Beauty Tips how to use rose flower in skin care tips in hindi
दही

दही-गुलाब

दही और गुलाब का पेस्ट आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मददगार होता है। दही ब्लीच का काम करता है। इससे स्किन टोन लाइट होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed