फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताउम्र रहेगी बालों की चमक बरकरार, बस फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

Tue, 17 Jan 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Beauty Tips For Healthy Shiny Hairs
- फोटो : Getty Images

चमकते और लहराते बालों की चाहत हर किसी को होती है। आप भी ऐसे बाल पा सकते हैं लेकिन आपको इसके लिए मौसम और बालों के नेचर के अनुसार उनकी सही तरीके से देखभाल करनी पड़ेगी। ये प्राकृतिक नुस्खे आपके बालों को नुकसान पहुंचाए बिना देंगे आपको घने और चमकदार बाल- 

Beauty Tips For Healthy Shiny Hairs

सिरका बालों के क्यूटिकल्स को बंद कर देता हो जिससे बाल सिल्की हो जाते हैं। बालों में प्राकृतिक रूप से चमक लाने के लिए 2 टीस्पून सिरके को एक लीटर पानी में मिलाएं। अगर आपको सिरके की महक से दिक्कत है तो इसमें 3-4 बूंद कोई खुशबूदार तेल मिला लें। शैंपू के बाद इससे बालों को धोएं। आप सिरके की जगह नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Beauty Tips For Healthy Shiny Hairs
- फोटो : getty images

दही से बाल मुलायम और चमकीले बनते हैं। अगर बाल साफ हैं तो दही लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद बाल धो लें। महीने में एक-दो बार ऐसा करें। फर्क जरूर नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips For Healthy Shiny Hairs

बालों को कलर करते हैं तो जल्दी-जल्दी कलर करने से बचें। 2-3 महीने के अंतराल पर बालों को कलर करें। साथ ही बीच-बीच में बालों को मेहंदी से भी कलर करें। ये बाजार में मौजूद कैमिकल डाई से कहीं ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन
Beauty Tips For Healthy Shiny Hairs

आधे कप दही में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। करीब 15 मिनट लगा रहने के बाद बालों को धो लें। इससे बालों में चमक तो आती ही है साथ ही बालों में रूसी की समस्या भी दूर हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed