फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feet Care Tips: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये 3 देसी नुस्खे, आजमाकर देखिए

Thu, 03 Jul 2025 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 03 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

Beauty Tips For Feet: अक्सर हम लोग चेहरा और हाथ को चमकाने की मेहनत में अपने पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आइए आपको पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ टिप्स देते हैं। 

विज्ञापन
beauty tips for feet in hindi pairon ko sundar banane ke liye kya karein
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के 3 असरदार तरीके - फोटो : Freepik

Beauty Tips For Feet: बारिश के मौसम का सबसे ज्यादा असर पैरों पर ही पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में जमीन पर गंदा पानी रहता है। इसके साथ-साथ लगातार बढ़ती नमी भी पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन का कारण बनती है। यदि पैरों की देखरेख सही से न की जाए तो दिक्कत काफी बढ़ जाती है।



पर, हम में से ज्यादातर लोग अपने चेहरे और हाथ का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन पैरों की खूबसूरती की तरफ ध्यान ही नहीं देते। ऐसे में हम आपको तीन ऐसे असरदार तरीके बताएंगे, जिसको आजमाने के बाद आपके पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। इसके बाद आपको पेडिक्योर कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

beauty tips for feet in hindi pairon ko sundar banane ke liye kya karein
पैरों को पानी में डुबोकर रखें
पैरों को पानी में डुबोकर रखें

यदि आप अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो हफ्ते में कम से कम तीन बार पैरों को गर्म पानी में डुबोकर रखें। इसके लिए सबसे पहले एक टब या फिर बाल्टी में गुनगना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक, नींबू का रस और शैंपू मिक्स करें।
beauty tips for feet in hindi pairon ko sundar banane ke liye kya karein
पैरों को पानी में डुबोकर रखें - फोटो : Adobestock
इसे थोड़ा मिक्स करने के बाद इस पानी में कम से कम 10-15 मिनट तक पैर डुबोकर रखें। पैरों को डुबोकर रखने के बाद किसी स्क्रबर से पैरों को साफ करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips for feet in hindi pairon ko sundar banane ke liye kya karein
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब

पैरों को हमेशा खूबसूरत बनाए रखने के लिए अपने पैरों को हफ्ते में कम से कम को बार स्क्रब करें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बारिश के मौसम में पैरों में गंदगी काफी जम जाती है, जिस कारण पैरों की सतह पर डेड स्किन जमने लगती है। 
विज्ञापन
beauty tips for feet in hindi pairon ko sundar banane ke liye kya karein
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब - फोटो : Freepik.com
चाहे तो घर पर ही स्क्रब बना लें, नहीं तो एक चम्मच शक्कर और नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अब इसे पैरों पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे आपके पैरों की डेड स्किन निकलेगी और पैर खूबसूरत दिखने लगेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed