बात खुद को निखारने की हो या किसी चोट के दर्द को कम करने की बात हो। इन सभी में हल्दी एक महत्वपूर्ण रोल निभाती है। हल्दी को ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसके फायदे गजब के होते हैं। आप इसे ऐसे भी समझ सकते है कि जब शादी के समय दूल्हा-दुल्हन की स्किन पर निखार लाने की बात आती है, तो हल्दी का उबटन ही लगाया जाता है। हल्दी कई तरीकों से हमारी स्किन को निखार देने का काम करता है। अगर हल्दी में बेसन या चावल का आटा मिलाकर लगाते हैं, तो ये आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। हल्दी में कई एंटी इन्फ्लामेट्री, कई एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मौजूद होते हैं, जिसके कारण ये हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आप हल्दी को अपनी त्वचा पर लगा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"6131e5678ebc3eb7806b4a09","slug":"beauty-tips-do-not-make-these-four-mistakes-even-after-applying-turmeric-on-the-skin-it-can-cause-damage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी टिप्स: त्वचा पर हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, हो सकते हैं नुकसान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ब्यूटी टिप्स: त्वचा पर हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, हो सकते हैं नुकसान
Fri, 03 Sep 2021 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : iStock
अनावश्यक चीज मिलाने से बचें
- हल्दी का इस्तेमाल करते समय इस बात का अच्छी तरह ध्यान रखें कि इसमें कोई भी अनावश्यक चीज न मिलाएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन गैर जरूरी चीजों के साथ मिलने पर आपकी स्किन पर रिएक्शन कर सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : istock
समय का ध्यान रखें
- जब आप हल्दी से बना फेस पैक अपने चेहरे पर लगाते है, तो ऐसे में आपको समय का पूरा ध्यान देना चाहिए। हल्दी वाले पैक को 20 मिनट से ज्यादा चेहरे पर रखने के कारण ये आपकी स्किन पर पीलापन छोड़ सकता है जो आपको नजर आएगा। इसलिए इस पैक को 20 मिनट से ज्यादा रखने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : iStock
धूप में जाने से बचें
- अगर आपने हल्दी का पैक लगाया है, तो इसे धोने के तुरंत बाद धूप में जाने से खुद को बचाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार जब पैक लगाने के बाद आप धूप के संपर्क में आते हैं, तो इससे आपकी त्वचा में सांवलापन नजर आने लगता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
हल्दी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : istock
एक समान रूप में लगाना जरूरी
- जब आप हल्दी के पैक को अपनी त्वचा पर लगा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि सभी जगह बराबर लगाएं। उदाहरण के लिए अगर आप गर्दन पर लगा रहे हैं तो सभी जगह लगाएं, क्योंकि जहां हल्दी नहीं लगेगी वो हिस्सा अलग नजर आएगा। वहीं, समान रूप से हल्दी न लगने की वजह से आपकी त्वचा पर पैच दिख सकता है।