फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्किन टोन से समझिए, आपके लिए कौन सी लिपस्टिक है बेस्ट, मिल सकता है शानदार लुक

Thu, 26 Aug 2021 11:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Aug 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
beauty tips best lipstick for your skin tone
लिपस्टिक - फोटो : istock

ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं सुंदर दिख सकें, इसके लिए वे खुद के मेकअप का खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए वे कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, समय-समय पर अपनी त्वचा को निखार देने के लिए मेकअप करती हैं आदि। इसके अलावा वे लिपस्टिक लगाना भी पसंद करती हैं और ये महिलाओं के चेहरे को चमक देने का काम करती है। लिपस्टिक के कई शेड्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से चुनती हैं और फिर इनका इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा लिपस्टिक अपनी स्किन टोन के हिसाब से लगानी चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं स्किन टोन के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी पसंद के हिसाब से लिपस्टिक के शेड्स चुनती हैं। ऐसे मे जरूरी है कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक शेड्स लें, जो आपको एक परफेक्ट लुक देने का काम करेगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन से स्किन टोन के लिए कौन सी लिपस्टिक बेहतर है।

beauty tips best lipstick for your skin tone
लिपस्टिक - फोटो : istock

सांवले रंग वाली

  • अगर आपका रंग सांवला है तो आपको ग्लोसी लिपस्टिक की जगह पर हमेशा मैट लिपस्टिक ही चुननी चाहिए। इसके लिए आप केरेमल, ब्रिक रेड और कॉफी कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
beauty tips best lipstick for your skin tone
लिपस्टिक - फोटो : istock

डार्क रंग वाली

  • कई महिलाओं की स्किन टोन डार्क रंग की होती है। इसलिए आप पपर्ल, ब्राउन, रेड और आईवरी रंग की लिपस्टिक शेड इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके लुक को परफेक्ट बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips best lipstick for your skin tone
लिपस्टिक - फोटो : istock

न सांवली न गोरी

  • कई महिलाएं न तो ज्यादा गोरी होती हैं और न ही ज्यादा सांवली होती हैं। ऐसे में इस स्किन टोन की महिलाएं गेहरे शेड्स वाली लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि ये उन पर अच्छा लगेगा। इसमें आप ब्राउन शेड, ब्लड रेड, ऑरेंज और डार्क पिंक जैसे शेड लगा सकती हैं।
विज्ञापन
beauty tips best lipstick for your skin tone
लिपस्टिक - फोटो : istock

गोरे रंग वाली

  • जो महिलाएं गोरी होती हैं, उनके लिए अच्छी बात ये होती है कि वे ज्यादातर लिपस्टिक के शेड लगा सकती हैं, क्योंकि ये उन पर अच्छे लगते हैं। इसमे आप मैट, पिंक, न्यूड, चेरी रेड और लाल रंग की शेड लगा सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed