पिछले कई दिनों से ऑफिस के एक्स्ट्रा वर्क की वजह से ऋतु की नींद पूरी नहीं हो पाई थी। नतीजा उसके चेहरे पर भी दिखाई देने लगा। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के साथ ही पूरी त्वचा पर झाइयां और डलनेस आ गई है। वीकेंड में ऋतु ने अपनी नींद की कमी को पूरा करने की कोशिश की जिससे थोड़ा फर्क तो पड़ा लेकिन त्वचा की चमक गायब थी। तब उसको उसकी एक फ्रेंड ने नाइट क्रीम के उपयोग की सलाह दी। पूरी नींद, नियमित दिनचर्या और साथ में नाइट क्रीम के प्रयोग ने ऋतु की स्किन पर नई चमक ला दी।
क्या हैं नाइट क्रीम के फायदे? जानें कैसे मिल सकता है चेहरे को नया निखार
इस तरह लगाएं
नाइट क्रीम का उपयोग करते समय कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें:-
* कभी भी बिना मेकअप लगाए या बिना फेस वॉश करे नाइट क्रीम न लगाएं। धूल या गंदगी भरी त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और हो सकता है सुबह उठकर आप चेहरे पर ढेर सारी फुंसियां या रैशेज पाएं।
* अपनी त्वचा के हिसाब से क्रीम चुनें। जैसे ड्राई स्किन के लिए ऑइल बेस्ड क्रीम चुनें जो त्वचा को हाइड्रेट करती रहे और रूखा होने से बचाये। वहीं ऑइली स्किन के लिए लाइट जेल क्रीम अच्छा विकल्प हो सकती है। साथ ही वाटर बेस्ड क्रीम भी चुनी जा सकती है।
* यदि आपको किसी चीज से एलर्जी है, आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव है तो डॉक्टर की सलाह से नाइट क्रीम चुनें।
* नाइट क्रीम हमेशा अच्छे ब्रांड की ही चुनें और चुनते समय इनके इंग्रेडिएंट्स व एक्सपायरी डेट पर भी नजर डालें।
* एंजाइम्स, एंटी ऑक्सीडेंट्सऔर विटामिन्स युक्त क्रीम को प्राथमिकता दें।
* बहुत ज्यादा गाढ़ी नाइट क्रीम चुनने से बचें।
* सबसे पहले अपनी हथेली के पिछले हिस्से में थोड़ी सी क्रीम लगाकर टेस्ट करें। यदि आपको कोई भी तकलीफ हो तो फेस पर क्रीम न लगाएं।
* नाइट क्रीम को हल्के हाथों से थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर फैलाएं।
* आंखों की पलकों पर क्रीम न लगाएं।
* चेहरे के अलावा गर्दन पर भी क्रीम फैलाएं।