फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हैं नाइट क्रीम के फायदे? जानें कैसे मिल सकता है चेहरे को नया निखार

Wed, 25 Aug 2021 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Aug 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Beauty tips Benefits of using night cream on face
चेहरे पर निखार पाने के लिए उपाय - फोटो : istock

पिछले कई दिनों से ऑफिस के एक्स्ट्रा वर्क की वजह से ऋतु की नींद पूरी नहीं हो पाई थी। नतीजा उसके चेहरे पर भी दिखाई देने लगा। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के साथ ही पूरी त्वचा पर झाइयां और डलनेस आ गई है। वीकेंड में ऋतु ने अपनी नींद की कमी को पूरा करने की कोशिश की जिससे थोड़ा फर्क तो पड़ा लेकिन त्वचा की चमक गायब थी। तब उसको उसकी एक फ्रेंड ने नाइट क्रीम के उपयोग की सलाह दी। पूरी नींद, नियमित दिनचर्या और साथ में नाइट क्रीम के प्रयोग ने ऋतु की स्किन पर नई चमक ला दी। 



त्वचा की रिपेयरिंग

ऐसा कहा जाता है कि रात में नींद के दौरान आपकी त्वचा स्वयं को रिपेयर करती है। इस दौरान अगर उसको एक्स्ट्रा पोषण मिलता है तो रिपेयरिंग का यह काम और भी अच्छे से हो पाता है। नाइट क्रीम को इस तरह से तैयार किया जाता है कि वे त्वचा की नमी को बरकरार रखने के साथ ही भरपूर पोषण की एक लेयर भी त्वचा पर लगा देती हैं जिससे नई कोशिकाओं यानी सेल्स के बनने में मदद होती है। साथ ही ये त्वचा को लचीला बनाने वाले कोलेजन के उत्पादन में भी मददगार होती हैं।

Beauty tips Benefits of using night cream on face
चेहरे पर निखार पाने के लिए उपाय - फोटो : istock

इस तरह लगाएं

नाइट क्रीम का उपयोग करते समय कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें:-


* कभी भी बिना मेकअप लगाए या बिना फेस वॉश करे नाइट क्रीम न लगाएं। धूल या गंदगी भरी त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और हो सकता है सुबह उठकर आप चेहरे पर ढेर सारी फुंसियां या रैशेज पाएं।

Beauty tips Benefits of using night cream on face
चेहरे पर निखार पाने के लिए उपाय - फोटो : iStock

* अपनी त्वचा के हिसाब से क्रीम चुनें। जैसे ड्राई स्किन के लिए ऑइल बेस्ड क्रीम चुनें जो त्वचा को हाइड्रेट करती रहे और रूखा होने से बचाये। वहीं ऑइली स्किन के लिए लाइट जेल क्रीम अच्छा विकल्प हो सकती है। साथ ही वाटर बेस्ड क्रीम भी चुनी जा सकती है। 

* यदि आपको किसी चीज से एलर्जी है, आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव है तो डॉक्टर की सलाह से नाइट क्रीम चुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty tips Benefits of using night cream on face
चेहरे पर निखार पाने के लिए उपाय - फोटो : Pixabay

* नाइट क्रीम हमेशा अच्छे ब्रांड की ही चुनें और चुनते समय इनके इंग्रेडिएंट्स व एक्सपायरी डेट पर भी नजर डालें। 

* एंजाइम्स, एंटी ऑक्सीडेंट्सऔर विटामिन्स युक्त क्रीम को प्राथमिकता दें। 

* बहुत ज्यादा गाढ़ी नाइट क्रीम चुनने से बचें।

विज्ञापन
Beauty tips Benefits of using night cream on face
चेहरे पर निखार पाने के लिए उपाय - फोटो : pixabay

* सबसे पहले अपनी हथेली के पिछले हिस्से में थोड़ी सी क्रीम लगाकर टेस्ट करें। यदि आपको कोई भी तकलीफ हो तो फेस पर क्रीम न लगाएं। 

* नाइट क्रीम को हल्के हाथों से थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर फैलाएं। 

* आंखों की पलकों पर क्रीम न लगाएं। 

* चेहरे के अलावा गर्दन पर भी क्रीम फैलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed