फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: झुर्रियां हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, एक रात में ही दिखने लगेगा असर

Sat, 21 May 2022 03:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Beauty Tips: Appearing Wrinkles On Face At Young Age These Remedies Will Work
झुर्रियां दूर करने के नुस्खे - फोटो : Istock

Beauty Tips: बढ़ती उम्र में त्वचा की नमी और निखार कम होने लगता है। ऐसे में चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। लेकिन इन दिनों उम्र से पहले की महिलाओं की त्वचा पर झुर्रियां आने लगी हैं। 30 से 35 साल की उम्र में ही महिलाएं झुर्रियों की समस्या से परेशान होने लगी हैं। कम उम्र की महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां आने का कारण व्यस्त लाइफस्टाइल, तनाव, नींद पूरी न होना और शरीर में पोषण की कमी होना हो सकता है। ऐसे में महिलाएं तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरु कर देती हैं,ताकि उनकी त्वचा में खिंचाव आए और चेहरे से झुर्रियां हट जाएं। लेकिन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर त्वचा को जवां और निखरी बना सकती हैं। यह घरेलू नुस्खे कम उम्र की महिलाओं के साथ ही बड़ी उम्र के लोग भी अपना सकते हैं, ताकि आसानी से झुर्रियों की समस्या को नियंत्रित कर सकें। जानें चेहरे की झुर्रियां दूर करने के घरेलू नुस्खे।

Beauty Tips: Appearing Wrinkles On Face At Young Age These Remedies Will Work
एलोवेरा जेल - फोटो : iStock

झुर्रियां दूर करने के घरेलू नुस्खे

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में कई गुण होते हैं जो त्वचा से लेकर बालों तक को स्वस्थ रखने में मदद करता है। झुर्रियां दूर करने के लिए ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए मास्क की तरह रात में लगाकर सो जाएं। इससे सुबह तक आपकी त्वचा में कसावट और निखार आ जाएगा। नियमित एलोवेरा जेल लगाने से झुर्रियों की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा एलोवेरा जेल में अंडे के सफेद हिस्से को मिक्स करके पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। कम से कम एक घंटे ऐसे ही रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

Beauty Tips: Appearing Wrinkles On Face At Young Age These Remedies Will Work
बादाम का तेल - फोटो : Pixabay

बादाम का तेल

एलोवेरा जेल की तरह ही रात में सोने से पहले बादाम के तेल की दो-तीन बूंदे लेकर अपने चेहरे पर मसाज करें। फिर सो जाएं। बादाम का तेल ओवर नाइट फेस मास्क की तरह काम करेगा और सुबह आपको इसका असर देखने को मिलेगा। नियमित ऐसा करने से त्वचा में कसावट आएगी और झुर्रियां पूरी तरह के गायब हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips: Appearing Wrinkles On Face At Young Age These Remedies Will Work
अंडे की सफेद हिस्सा - फोटो : Pixabay

अंडे की सफेद हिस्सा

अंडा भी बहुत पौष्टिक होता है। त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए फायदेमंद है। झुर्रियों से परेशान हैं तो अंडे के सफेद हिस्से को निकाल कर उसे अच्छे से फेंट लें। अब चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसे मास्क की तरह अप्लाई करना है, इसलिए चेहरे को स्थिर रखें। जब चेहरे पर अंडा सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें।  हफ्ते में एक या दो बार आप अंडे का मास्क लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips: Appearing Wrinkles On Face At Young Age These Remedies Will Work
हल्दी का मास्क - फोटो : getty images

हल्दी का मास्क

हल्दी भी काफी गुणकारी है। गन्ने के रस में हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से चेहरा धो लें। इससे झुर्रियों से छुटकारा मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed