फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wrinkle Free Skin: त्वचा पर आ रहीं झुर्रियों को भगाना है तो पानी में ये चीज मिलाकर लगाएं, दिखेगा असर

Fri, 20 May 2022 07:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 20 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
alum water to reduce wrinkles and get rid of loose skin
skin - फोटो : istock

चेहरे पर तमाम तरीके के फेसपैक और फेशियल करने के बाद भी अगर चमक नहीं दिख रही। या फिर त्वचा में ढीलापन नजर आने लगा है। तो जरूरत है इस खास पानी की। जिसकी मदद से त्वचा में कसाव लाया जा सकता है। साथ ही असमय चेहर पर दिखने वाली झुर्रियां. चिंता के निशान को भी दूर भगाया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है वो खास उपाय जो आपकी इन समस्याओं का भी निदान कर सकता है। 

alum water to reduce wrinkles and get rid of loose skin
फिटकरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिटकरी का पानी

फिटकरी के पानी को त्वचा में कसाव लाने और झुर्रियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बस बाजार से आपको फिटकरी लाने की जरूरत है। 

alum water to reduce wrinkles and get rid of loose skin
skin - फोटो : istock

अगर चेहरे पर ढीलापन नजर आने लगा है। और आप इसमे कसाव लाना चाहती हैं तो बस फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से धोकर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसके इस्तेमाल के बाद खुद ही त्वचा में कसाव महसूस होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alum water to reduce wrinkles and get rid of loose skin
wrinkles

चेहरे की झुर्रियों को दूर भगाना है तो सबसे सरल उपाय है। फिटकरी को लेकर पानी में डुबो लें। फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से रब करें। हल्के हाथों से रब करने के थोड़ी देर बाद चेहरे को गुलाबजल से धो लें। आखिर में मॉइश्चराइजर लगाकर त्वचा की नमी को बनाए रखें। कुछ ही महीनों में झुर्रियों का असर चेहरे पर कम होने लगेगा। 

विज्ञापन
alum water to reduce wrinkles and get rid of loose skin
open pores - फोटो : pixabay

चेहरे के पोर्स ब्लॉक हो गए हैं और आप एक्ने से परेशान हैं तो फिटकरी पाउडर में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे स्क्र्ब की तरह चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे डेड स्किन दूर होंगे और चेहरे के पोर्स खुल जाएंगे। जिससे त्वचा निखरी हुई नजर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed