बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैशन और उनके लुक को अक्सर लड़कियां कॉपी करती नजर आती हैं। दीपिका और प्रियंका जैसा खूबसूरत दिखना हर कोई चाहता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे खास ब्यूटी टिप्स जो आपकी खूबसूरती बढ़ा देंगे।
2 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
एेश्वर्या राय बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा और खूबसूरत अभिनेत्री रही हैं। एेश्वर्या खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए सबसे ज्यादा नेचुरल चीजों पर निर्भर रहती हैं। अपने चेहरे की खूबसूरत को बनाएं रखने के लिए वह दही, खीरा, बेसन जैसी चीजों से बने फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं, साथ ही अपने बालों में भी सप्ताह में एक बार ऑयल जरूर करती हैं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका के फिटनेस और ब्यूटी को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बी टाउन की बाकी लड़कियां भी कॉपी करती हैं। खबरों की मानें तो दीपिका अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए फास्टफूड से दूरी बनाए रखती हैं। साथ में नारियल पानी और जूस ज्यादा लेना पसंद करती हैं। यही नहीं मौका मिलते ही वह स्पा जाती हैं ताकि स्किन के पोर्स खुले रहें। दीपिका रात में नाइट क्रीम लगाना नहीं भूलती हैं।
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर की खूबसूरती के बारे में क्या कहना। करीना अपने बालों में ऑयल बादाम, ऑरडी और ऑलिव ऑयल को मिक्स करके लगाती हैं। वहीं स्किन पर शहद से मसाज करती हैं जिसे उनके स्किन का ग्लो बना रहे।
5 of 5
कटरीना
- फोटो : social media
कैटरीना कैफ का नाम उन एक्ट्रेस में शुमार है जो बिना मेकअप के खूबसूरत नजर आती हैं। वह अपने स्किन पर ऑयल मसाज करती हैं जिससे उनके स्किन का ग्लो बना रहे। उन्हें ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है।