Amla Juice Health Benefits For Skin & Hair: सर्दियों के समय में बाल झड़ने और त्वचा में ड्राईनेस की समस्या बेहद ही आम हो जाती है। इस परेशानी के निकलने के लिए लोग कई तरीके के नुस्खे अपनाते हैं। कई लोग तो बालों को सही करने के लिए हजारों रूपए खर्च करके स्मूदनिंग के साथ साथ कैरेटिन भी कराते हैं, वहीं दूसरी तरफ त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए लोग ट्रीटमेंट लेते हैं। अगर आप भी कई तरीके की शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से बालों और त्वचा की सेहत में सुधार होगा। हम बात कर रहे हैं आंवला की।
Amla Juice Benefits: रूखे बालों की सेहत के लिए आंवले का इस तरह से करें उपयोग, त्वचा पर भी दिखने लगेगा असर
इन शारीरिक समस्याओं को दूर करता है आंवला
कम होता है मोटापा
अगर आप कम समय में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आंवले का जूस इसमे आपकी मदद करेगा। हर रोज एक ग्लास आंवले का जूस शरीर में प्रोटीन संशलेषण को सही करता है, जिसकी मदद से वजन कम होता है। ये शरीर में पॉजिटिव नाइट्रोजन के बैलेंस को भी बरकरार रखता है। इसके साथ ये शरीर में कोलेस्ट्रोल के लेवल को भी कम करता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
रक्त को प्यूरिफाई करने में है कारगर
खून को साफ करने के लिए बाजार मे कई तरह के सीरप उपलब्ध रहते हैं। पर सिर्फ आंवले के सेवन से आपकी ये समस्या भी दूर हो सकती है। आंवले के जूस का सेवन ना सिर्फ आपके खून को साफ करता है बल्कि हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाता है। जिससे शरीर में एक्ने जैसी समस्या भी दूर हो सकती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में करता है मदद
आंवले का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी काफी कारगार है। इसके साथ ही आंखों में होने वाली जलन और खुजली की समस्या भी आंवले के सेवन से दूर होती है।
एंटी एजिंग बेनिफिट
आज के समय में कौन अपनी उम्र से यंग नहीं दिखना चाहता? अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आज ही आंवले का सेवन शुरू कर दीजिए। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से ये आपकी स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करेगा। इसके सेवन से रिंकल्स, फाइन लाइन और डार्क सर्किल जैसी समस्या भी दूर होगी। आंवला आपके डेड स्किन को भी हचाने में काफी कारगार है।