आलिया भट्ट की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही, लेकिन उनकी साल दर साल निखरती स्किन को भी लोग काफी पसंद करते हैं। हर लड़की उनकी जैसी स्किन पाने के लिए बेकरार रहती है। अगर आप सोचती हैं कि इसके लिए आलिया महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो आप बिल्कुल गलत है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आलिया का स्किनकेयर रिजाइम जिसे अपनाकर आप भी उनकी तरह ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
आलिया भट्ट जैसी सुंदर और निखरी त्वचा चाहती हैं तो फॉलो करें उनके ये आसान ब्यूटी टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह उठकर सबसे पहले करती हैं ये काम
सुबह उठते ही सबसे पहले आलिया कोई हर्बल फेस पैक लगाती हैं। अगर उनके पास समय होता है तो फिर वह शहद में पपीता या संतरे के पाउडर को मिलाकर लगाती हैं। इसके बाद वह कोई हल्का जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि यह उनकी स्किन को नमी देता है, जिससे उनकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग लगती है।
सोने से पहले कुछ नहीं लगाती आलिया
सोने से पहले बहुत सारे लोग मॉइश्चराइजर या टोनर लगाते हैं, लेकिन आलिया अपनी स्किन पर कुछ भी लगाकर नहीं सोती हैं। वह सिर्फ रात को मेकअप निकाल कर सो जाती हैं। उनका मानना है कि स्किन पर हम जितनी चीजें लगाएंगे वो उतनी ही रफ होगी। वह बस रात को सोते समय अच्छे हर्बल फेसवॉश से चेहरा धोकर सोती हैं।
अपनी स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करना ना भूले
अपनी त्वचा को फ्रैश और हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका हाइड्रेशन है। ऐसा करने से आपकी स्किन पर अलग ही चमक आएगी। आलिया रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीती हैं क्योंकि यह उनकी त्वचा को हाइड्रेट, साफ और toxin फ्री रखने में मदद करता है।
हेल्दी फूड को करें डायट में शामिल
आलिया को घर का खाना सबसे ज्यादा पसंद है। उनका मानना है, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए, जंक और आयली फूड से बचना चाहिए। इसके बजाय, अपनी डायट में ताजा फल, पत्तेदार सब्जियों और घर का खाने की कोशिश करें। साथ ही उन हेल्दी फूड को अपनी डायट में शामिव करें जिसमें गुड फैट्स हो, जो कि आपकी स्किन केयर रिजाइम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।