{"_id":"5ad995154f1c1b3b0a8b5832","slug":"5-home-remedies-to-naturally-whiten-your-black-under-arms-instantly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काले अंडरआर्म को झट से गोरा करने के ये हैं 5 शानदार तरीके","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
काले अंडरआर्म को झट से गोरा करने के ये हैं 5 शानदार तरीके
रजनी अरोड़ा
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दस्तक देते ही हम सब कूल रहने की पूरी कोशिश करते हैं, जिसके चलते हम रहन-सहन और खानपान के अलग-अलग तौर-तरीके अपनाते हैं। खुद को कूल रखने और स्टाइलिश दिखने के लिए स्लीवलेस, आॅफ शोल्डर, बैकलेस ड्रेसेज पहनने से नहीं चूकते। लेकिन स्टाइलिश दिखने की चाह में कई बार न चाहते हुए भी हम अपने शरीर के एक्सपोज होने वाले अंगों की अनदेखी कर जाते हैं।
शरीर के एक्सपोज होने वाले अंगों की रंगत गर्मी की तपिश, सनटैनिंग या पसीने की दुर्गंध दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले परफ्यूम या डियोड्रेंट से फीकी पड़ जाती है। इनमें से एक हैं अंडरआर्म। ब्यूटीशियन आश्मिन मुंजाल कहती हैं, ‘कई बार केमिकलयुक्त काॅस्मेटिक के इस्तेमाल और पर्याप्त हाइजीन का ध्यान न रखने से भी अंडरआर्म्स डार्क हो जाती हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए हमें स्किन को एक्सफोलिएट करना पड़ता है।
मगर कुछ घरेलू उपाय से भी अंडरआर्म के कालेपन को दूर किया जाता है। ये घरेलू चीजें मृत त्वचा को हटाकर ब्लीचिंग का काम तो करती ही हैं, स्किन को नमी भी प्रदान करती हैं।’ तो आइए जानते हैं काले होते अंडरआर्म को कैसे ठीक किया जाए।

आलू
विटामिन ए, बी और सी से भरपूर आलू हमारी संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आलू के रस को अंडरआर्म्स में लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आलू की बजाय आप नींबू भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में ब्लीचिंग के ऐसे गुण मौजूद हैं, जो अंडरआर्म के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट भी करते हैं।

नींबू
नींबू के स्लाइस काटकर प्रभावित जगह पर रगड़ें या फिर रुई के फाहे नींबू के रस में डुबोकर त्वचा पर रगड़ें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। आधे कटे नींबू के बचे छिलके में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर प्रभावित जगह पर स्क्रबिंग करने से वहां का कालापन दूर होता है।

खीरा
डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने में नेचुरल ब्लीचिंग गुणों से भरपूर खीरा भी सहायक है। इसके लिए आप चाहें, तो अंडरआर्म पर खीरे के पतले स्लाइस काटकर रगड़ सकती हैं। खीरे के स्लाइस को प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए रखें और सादे पानी से धो लें।