फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Complete Makeup Products: इन पांच प्रोडक्ट्स से करें पूरा मेकअप, जानें स्टेप्स

Wed, 30 Apr 2025 12:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

केवल पांच मेकअप प्रोडक्ट्स की मदद से ही खूबसूरत और फ्रेश लुक पा सकती हैं। हर लड़की के मेकअप किट में ये पांच प्रोडक्ट्स होने चाहिए, जिसे वह आसानी से अपने हैंडबैग में भी कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
5 Essential Products to Complete Your Makeup: A Step by Step Guide in Hindi makeup ke liye jaruri saman
पांच जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स - फोटो : Freepik

Makeup Products: त्वचा की देखभाल और उसकी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए बाजार में तरह-तरह के स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट होते हैं। लोगों को उनके स्किन टाइप के मुताबिक स्किन केयर प्रोडक्ट और टोन के हिसाब से मेकअप प्रोडक्ट्स का उपयोग करना चाहिए। मेकअप पसंद करने वाली लड़कियों के पास कई तरह के मेकअप होते हैं लेकिन जो लड़कियां मेकअप करना तो चाहती हैं लेकिन उन्हें मेकअप को लेकर अधिक जानकारी नहीं होती, उन्हें अपने मेकअप किट में कुछ खास प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।



वहीं ये लेख उन लड़कियों के लिए भी है जो सफर के दौरान खूब सारा मेकअप का सामान अपने लगेज में पैक कर लेती हैं, हालांकि इस्तेमाल के नाम पर वह सिर्फ चार-पांच प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करती हैं। अगर आप जल्दी और आसान मेकअप करना चाहती हैं तो केवल पांच मेकअप प्रोडक्ट्स की मदद से ही खूबसूरत और फ्रेश लुक पा सकती हैं। हर लड़की के मेकअप किट में ये पांच प्रोडक्ट्स होने चाहिए, जिसे वह आसानी से अपने हैंडबैग में भी कैरी कर सकती हैं। 

5 Essential Products to Complete Your Makeup: A Step by Step Guide in Hindi makeup ke liye jaruri saman
BB And CC Cream - फोटो : Adobe stock

जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स और उसके इस्तेमाल के स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से मेकअप कर सकती हैं।


BB क्रीम या फाउंडेशन 

यह मेकअप का बेस होता है। चेहरे की टोन को समान करने और दाग-धब्बे छुपाने के लिए बीबी क्रीम या फाउंडेशन का उपयोग किया जाता है। अगर आपको रोजाना मेकअप करना होता है तो बीबी क्रीम लगा सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने का एक सही तरीका होता है। चेहरे पर छोटे-छोटे डॉट्स में बीबी क्रीम या फाउंडेशन लगाएं। फिर उंगलियों, ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर से अच्छे से ब्लेंड कर लें। 
5 Essential Products to Complete Your Makeup: A Step by Step Guide in Hindi makeup ke liye jaruri saman
कंसीलर - फोटो : Adobe stock

कंसीलर

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल, पिंपल्स या दाग हैं तो उन्हें कंसीलर की मदद से आसानी से छुपाया जा सकता है। कंसीलर को आंखों के नीचे, नाक के किनारे और जहां जरूरत हो, वहां हल्के हाथ से कंसीलर लगाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।   

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Essential Products to Complete Your Makeup: A Step by Step Guide in Hindi makeup ke liye jaruri saman
आई मेकअप - फोटो : Adobe stock

काजल, आईलाइनर या मस्कारा

आंखों को डिफाइन करने और उभारने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करते हैं। खूबसूरत आंखें आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।  इसे लगाने के लिए वाॅटरलाइन काजल लगाएं या ऊपर पलकों पर आई लाइनर लगाकर आंखों को आकर्षक बना सकते हैं। मस्कारा पलकों को घना और लंबा दिखाने के लिए होता है। आप ऊपरी और निचली पलकों पर मस्कारा के दो कोट लगाएं। इससे आंखें बड़ी और ब्राइट दिखेंगी।

विज्ञापन
5 Essential Products to Complete Your Makeup: A Step by Step Guide in Hindi makeup ke liye jaruri saman
लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

लिपस्टिक या लिप टिंट

मेकअप स्टेप का सबसे मुख्य पार्ट होता है होंठों की खूबसूरती को बढ़ाना। चेहरे की रंगत और फ्रेशनेस के लिए होंठ पर लिपस्टिक या लिप  टिंट लगा सकते हैं। आप अपनी पसंद की कोई लिपस्टिक होंठ का शेप देते हुए लगाएं। लिप टिंट  या ग्लाॅस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed