आरती सिंह टेलीविजन के कई सारे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं और बिगबॉस 13 के बाद से तो फैंस उनको खूब पसंद कर रहे हैं। टेलीविजन पर संस्कारी किरदार निभाने वालीं आरती आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक लुक्स साझा करती हैं। वैकेशन के दौरान जहां वे बोल्ड लुक में नजर आती हैं, वहीं लेह की बाईक राइड में वे टफ लुक में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में आरती ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनका कूल लुक दिखाई दे रहा है। उनकी इस तस्वीर औऱ् आउटफिट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन इस थोड़ा हटकर लुक को देखते हुए एक प्रशंसक ने उनकी तस्वीर पर ‘रणवीर सिंह’ कमेंट किया हुआ है। आरती ने इस लुक में कलरफुल ड्रेस पहना हुआ है और वे पोज कर रही हैं। आरती का यह आउटफिट उनके मोहक अंदाज को प्रस्तुत कर रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए आरती की यह लेटेस्ट और प्यारी तस्वीरें।
आरती सिंह के लेटेस्ट लुक को देखकर प्रशंसक ने कह डाला- ‘रणवीर सिंह’, देखिए तस्वीर
ऐसा है लुक
आरती ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। टॉप के साथ शॉर्ट्स हैं और लॉन्ग लैंथ श्रग। शॉर्टस और श्रग पर कार्टून प्रिंट है और कई सारे रंग हैं। यह एक कूल सा ड्रेस है, जो कि दिखने में कमफर्टेबल भी है।
लग रही हैं प्यारी
आरती के इस ड्रेस से उनका लुक भी बहुत प्यारा लग रहा है। इन लुक्स में वे अलग-अलग अंदाज में पोज कर रही हैं। एक तस्वीर में जहां वे पैरों को क्रॉस करके खड़ी हुई हैं और साईड फेस करके नीचे की और देख रही हैं, वहीं अन्य तस्वीर में वे चुटकियां बजा रही हैं।
बालों को किया है स्ट्रेट
आरती सिंह ने बालों को स्ट्रेट किया हुआ है और आगे की तरफ किया है। चेहरे पर ब्राउन शेड की लिपस्टिक और लाइनर अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने अपने इस पूरे लुक के साथ सफेद रंग के स्नीकर्स पहन रखे हैं जो कि बहुत अच्छे लग रहे हैं।
आरती के फैंस को उनका यह लुक बहुत अच्छा लग रहा है। आरती ने तस्वीर के साथ खूब सारे रंग-बिरंगे दिल लगाए हुए हैं। वहीं एक प्रशंसक को उनके आउटफिट को देख रणवीर सिंह की याद आ गई है और उन्होंने यही कमेंट कर डाला है।