अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उनकी केमेस्ट्री देखने के लिए फैंस भी काफी इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अनन्या का काफी बदला हुआ अंदाज देखने को मिल रहा है। साड़ी से लेकर इंडो वेस्टर्न लुक और जींस के साथ बोल्ड टॉप में अनन्या हर बार अपने स्टाइल से हर किसी को इंप्रेस कर रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी अनन्या का स्टाइलिश लुक फैंस को खासा पसंद आ रहा है।
2 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो डेनिम लुक को काफी बोल्ड तरीके से कैरी करते दिख रही हैं। वहीं उनके इस लुक को देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। अनन्या ने लेटेस्ट तस्वीरों में डेनिम का ब्रालेट टॉप पहना है। जिसके साथ ओवरसाइज ब्वॉयफ्रेंड जींस को मैच किया गया है।
3 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या ने डेनिम का क्रॉप टॉप पहना है। जिसकी प्लजिंग वी नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं ब्रालेट डिजाइन का ये टॉप अनन्या को ग्लैमरस बना रहा है। जिसके साथ मिस पांडे ने सफेद रंग के स्पोर्ट्स शूज को पेयर किया है। वहीं बात करें स्टाइल की तो हूप ईयररिंग्स के साथ अनन्या ने बालों में सिंपल सी हाई स्लीक पोनीटेल बना रखी है। अनन्या का ये लुक किसी भी कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए फैशन इंस्पिरेशन की तरह है।
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक ब्लश चिक्स के साथ बीमिंग हाईलाइटर और ग्लॉसी बेस मेकअप को किया गया है। जिसके साथ पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक अनन्या के लुक को और भी खूबसूरत बना रही है। अनन्या ने इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है आग है अंदर। वहीं इन तस्वीरों में शनाया कपूर की मां महीप कपूर से लेकर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने भी कमेंट किया है।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : insta
अनन्या बोल्ड लुक के साथ ही ऐसे लुक में नजर आ रही हैं। जिसे कॉलेजगोइंग गर्ल आसानी से कैरी कर सकती हैं। पिछले दिनों ही अनन्या का रेड लाइनिंग वाले टॉप के साथ मैचिंग रेड फ्लेयर पैंट में फोटोशूट सामने आया था। मिस पांडे का ये लुक किसी भी टीनएज लड़की को अट्रैक्ट करने के लिए काफी दिख रहा था।