fashion Tips: बेहद पतले होंठ भी दिखेंगे आकर्षक, लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब भी होठों पर लिपस्टिक लगाएं तो लिपस्टिक के मैचिंग की आउटलाइन जरूर बनाएं। बिना आउटलाइन बनाए लिपस्टिक लगाने से होंठ पतले दिखने लगते हैं। वहीं अगर आपके होंठ पहले से ही पतले हैं तो वो और भी ज्यादा पतले दिखने लगते हैं। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर की मदद से होठों को सही आकार दें। आप चाहें तो होठों को फुलर दिखाने के लिए होंठ से हल्का सा बढ़ाकर लिपलाइनर का इस्तेमाल करें।
लिपलाइनर के आकार देने के बाद इसके आसपास के एरिया में फाउंडेशन लगाकर अच्छे से सेट करें। फिर होठों पर पूरा लिपस्टिक भरें। लिपस्टिक भरने के साथ ही बाहरी आउटलाइन और लिपस्टिक को अच्छे तरीके से ब्लेंड करें। इसके लिए किसी पतले ब्रश का इस्तेमाल करें। एक बार आउटलाइन और लिपस्टिक ब्लेंड हो जाएगी तो आपके होंठ भी भरे हुए दिखने लगेंगे।
होठों को अगर भरा हुआ दिखाना है तो डार्क और मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। लाइट शेड देखने में तो खूबसूरत लगते हैं। लेकिन अगर आप होठों को भरा हुआ दिखाना चाहती हैं तो न्यूट्रल टोन के रंग को ना लगाएं। मैट लिपस्टिक या क्रेयान की मदद से बेहतर तरीके से होंठ को आकार दिया जा सकता है।
होठों को सप्ताह में एक दिन एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे होंठ पर जमी डेड स्किन साफ हो जाती है। अगर आप होठों को फुलर दिखाना चाहती हैं तो इंस्टेट होंठ को एक्सफोलिएट करें। इससे तुरंत असर दिखता है। होठों को एक्सफोलिएट करने के लिए टूथपेस्ट की मदद से हल्का सा मसाज करें। ये काफी असरदार है। लेकिन टूथपेस्ट की मदद से एक्सफोलिएट करते समय हल्के हाथों का ही इस्तेमाल करें। नहीं तो होंठ छिल जाएंगे। वहीं मॉइश्चराइजर करना ना भूलें।