Anant-Radhika Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी काफी महीनों से चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही शादी की पहली प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन जामनगर में किया गया, इसके बाद क्रूज पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। अब जब अनंत और राधिका की शादी की तारीख निकट है तो शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।
दरअसल, अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होनी है, ऐसे में बीती शाम मामेरू रस्म का आयोजन किया गया। वैसे तो इस रस्म में अंबानी परिवार की हर महिला बेहद खूबसूरत लग रही थी, लेकिन अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचने में कामयाब रहीं। गुलाबी और ऑरेंज रंग के लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस रस्म के लिए जो लहंगा और ज्वेलरी पहनी थी, वो बेहद खास थी। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
2 of 5
राधिका मर्चेंट
- फोटो : instagram-Rhea Kapoor
बेहद खास था लहंगा
राधिका के लहंगे के बात करें तो इसे मशहूर बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। डिजाइनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लहंगे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राधिका का ये घाघरा 35 मीटर बंधेज से बना था। इसके ऊपर जो कढ़ाई दिख रही है वो गोल्ड जरदोजी तार से की गई थी।
3 of 5
राधिका मर्चेंट
- फोटो : instagram-Rhea Kapoor
राधिका के इस बांधनी लहंगे की एक और खासियत यह थी कि इसके किनारों पर दुर्गा मां का श्लोक लिखा था। डबल रंग के बांधनी लहंगे में गुजराती प्रिंट थे, जिन्हें गुलाबी रंग में बनारसी ब्रोकेड पर तैयार किया गया था। वहीं राधिका की चोली का डिज़ाइन एक विंटेज कोटी से प्रेरित था। राधिका का ये पूरा लहंगा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।
4 of 5
राधिका मर्चेंट
- फोटो : instagram-Rhea Kapoor
पहनी थी अपनी मां की ज्वेलरी
शादी की रस्म में राधिका ने इस बंधेज के खूबसूरत लहंगे के साथ अपने इस खास दिन को और खास बनाने के लिए अपनी मां शैला विरेन मर्चेंट के गहने पहने थे। इन गहनों को राधिका की मां ने अपने मामेरू फंक्शन में पहना था। इन गहनों में चोकर, कमर में सोने की कमरबंद और कानों में बड़े-बड़े झुमके और हैवी मांग टीका शामिल थे।
5 of 5
राधिका मर्चेंट
- फोटो : instagram-Rhea Kapoor
हेयर एक्सेसीरिज ने खींचा ध्यान
इस लहंगे के साथ राधिका ने अपने बालों में स्लीक स्टाइल में चोटी को गूंथ कर बांधा था। इस चोटी के पीछे उन्होंने अपने बालों में सोने का गहना पहना था, जो देखने में इतना ज्यादा हैवी और खूबसूरत था कि हर कोई बस उसके बारे में जानना चाहता है।