Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में खिलाड़ियों का अलग अंदाज देखते रह गए लोग
अनंत अंबानी की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ खेल जगत के भी कई सितारे पहुंचे हैं। उन सभी का बदला हुआ अंदाज लोग देखते रह है।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इस समारोह में गोल्डन रंग का कुर्ता पायजामा पहन कर पहुंचे थे। इसके साथ ही साक्षी हरे रंग का आउटफिट और उनकी बेटी पीले का सूट पहनकर पहुंचे। तीनों ही अपने-अपने आउटफिट में कमाल के लग रहे हैं।
कुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा
इस भव्य समारोह में कुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी काफी खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे। पंखुड़ी ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना था, जो देखने में काफी खूबसूरत था। वहीं कुणाल ने व्हाइट आउटफिट कैरी किया था, जो उनके लुक को हैंडसम बना रहा था।
ईशान किशन
अनंत अंबानी का शादी में ईशान किशन पेस्टल रंग की शेरवानी पहनकर पहुंचे। उनकी इस शेरवानी पर सिल्वर वर्क था। इस लुक में वो काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
हार्दिक पांड्या
अनंत की शादी में शामिल होने के लिए हार्दिक पांड्या काफी अलग आउटफिट पहनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने गले में एक सेट भी पहना था, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा था।